सांसद राजकुमार चाहर ने संसद में आगरा को आईटी हब बनाने मांग उठाई

0
sasatha-rajakamara-cahara_863315c81acce70bb20b008731d0f2f6

ताजमहल की खूबसूरती आगरा के लिए बताया श्राप

भाजपा सांसद बोले, आगरा के युवा हो रहे बेरोजगार

आगरा। फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने संसद के शीतकालीन सत्र में आगरा को आईटी हब घोषित करने की मांग की। उन्होंने कहाकि इससे न सिर्फ युवाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि ताज की खूबसूरती भी बनी रहेगी। सांसद ने आगरा में लागू टीटीजेड की पाबंदियों को जिले के लिए श्राप बताया।

सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि आगरा में विश्व प्रसिद्ध ताजमहल है। उसकी खूबसूरती पूरे विश्व का ध्यान आकर्षित करती है, लेकिन यही खूबसूरती आगरा की जनता के लिए एक तरह से श्राप बन गई है। ताज ट्रेपेजियम जोन (टीटीजेड) और एनजीटी के कड़े नियमों के कारण आगरा में उद्योग व फैक्ट्रियों की स्थापना लगभग असंभव हो गई है। इसका सबसे बड़ा दुष्प्रभाव यह है कि आगरा का नौजवान बेरोजगारी का सामना कर रहा है।

सांसद ने आगरा की भौगोलिक और सड़क कनेक्टिविटी को रेखांकित करते हुए कहाकि दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे, आगरा-ग्वालियर नया एक्सप्रेसवे और आगरा-जयपुर मार्ग के कारण आगरा की देश के प्रमुख महानगरों तक पहुंच है। जब उद्योगों पर प्रतिबंध है, तब शहर के विकास का सबसे उपयुक्त और बड़ा विकल्प यह है कि आगरा में भारत का प्रमुख आईटी हब स्थापित किया जाए।

सांसद ने केंद्र सरकार से मांग रखते हुए कहाकि आगरा के बेरोजगार युवाओं के भविष्य और जनहित को ध्यान में रखते हुए तत्काल प्रभाव से आईटी हब घोषित किया जाए। इससे जहां हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा, वहीं शहर का समग्र विकास भी होगा और ताजमहल की ऐतिहासिक सुंदरता भी सुरक्षित रहेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *