द्वितीय सुरेश विभव मून स्कूल प्रीमियर क्रिकेट लीग…सेंट एंड्रूज और शांति निकेतन भी सेमी फाइनल में पहुंचे
पहले क्वार्टर फाइनल में सेंट एंड्रूज टीम ने भारतीय विद्यापीठ को हराया
दूसरे क्वार्टर फाइनल में शांति निकेतन ने सुमित राहुल को दी शिकस्त
मुख्य अतिथि रहे पूर्व रणजी खिलाडी मानिक बैरी और अंतरराष्ट्रीय टीटी खिलाडी जुनैद सलीम
आगरा। सेंट जाॅन्स काॅलेज ग्राउंड में चल रहे द्वितीय स्व. सुरेश बिभब मून स्कूल प्रीमियर क्रिकेट लीग में पांचवें दिन मंगलवार खेले गए दो क्वार्टर फाइनल मैचों में सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल ने भारतीय विद्यापीठ को 63 रनों से मात दी। वहीं दूसरे क्वार्टर फाइनल में सुमित राहुल पब्लिक स्कूल की टीम ने शांति निकेतन टीम को 78 रनों के विशाल अंतर से शिकस्त दी। बुधवार को टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे। प्रतियोतिगता में शहर के 10 स्कूलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं।
मून स्कूल क्रिकेट प्रीमियर लीग में मंगलवार को हुए क्वार्टर फाइनल मैचों का उद्घाटन रणजी ट्राफी खिलाडी मानिक बैरी और अंतरराष्टी टेबिल टेनिस खिलाडी जुनैद सलीम ने दोनों टीमों के खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया। टास जीतकर भारतीय विद्यापीठ ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। सेंट एंड्रूज की टीम ने शुरू से ही आक्रामक रुख अपनाते हुए यशराज शर्मा 30, सुमित चैधरी 26, अभिषेक कुमार 28, हर्षित 23 और अनुज जुरैल 19 की बदौलत 201 रनों का विशाल स्कोर खडा किया। भारतीय विद्यापीठ की ओर से अनस खान ने 2, ओम वर्मन, निखिल कुंदन, हर्ष और कुनाल राजपूत ने 1-1 विकेट लिए।
जबाव में खेलने उतरी भारतीय विद्यापीठ की टीम काफी संघर्ष के बाद ने 19.2 ओवरों में महज 138 रन बनाकर आॅल आउट हो गई। उसकी ओर से निखिल कुंदन 36, अनस खान 26, अर्श खान 22 और कुनाल 12 के अलावा कोई और बल्लेबाज क्रीज पर ज्यादा नहीं टिक सका और पूरी टीम 138 पर आउट हो गई। सेंट एंड्रूज की तरफ से हारिस वर्मा ने 3 विकेट, अभिषेक रावत 2, अभिषेक कुमार, रोहित चैधरी, यशराज शर्मा और नितिन कुमार ने 1-1 विकेट हासिल किया। इस तरह 63 रनों से मैच जीत दर्ज कर सेंट एंड्रूज की टीम सेमी फाइनल में पहुंची। मैन आॅफ द मैच सेंट एंड्रूज के हर्सिल वर्मा को दिया गया।
टूर्नामेंट का दूसरा क्वार्टर फाइनल शांति निकेतन पब्लिक स्कूल और सुमित राहुल पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शांति निकेतन की टीम ने प्रिंस त्यागी ने धुंआधार छह चैकों की मदद से 43 रनों की पारी खेली। इसके अलावा देवेश सक्सेना 19, योगेश बघेल 18 और अमन के 12 रनों की बदौलत 9 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। सुमित राहुल की ओर से ईशांत ने 3, श्लोक शर्मा ने 2 और हित्तू ने एक विकेट लिया। जबाव लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुमित राहुल की टीम 15.1 ओवर में महज 87 रन बनाकर आॅल आउट हो गई। उसकी ओर से अर्श गुप्ता 23, धैर्य दुबे 12 और यश भाटिया के 4 गेंदों में 9 रनों के अलावा कोई और बल्लेबाज दो अंकों को नहीं छू सका और पूरी टीम 87 रनों पर ढेर हो गई।
शांति निकेतन की ओर से जयंत ने 3, देवेश सक्सेना और माधव शर्मा ने 2-2 और योगेश बघेल ने 1 विकेट हासिल किया। मैन आॅफ द मैच शांति निकेतन के जयंत को दिया गया। इस मौके पर सुमित विभव, समीर गुप्ता, मून टीवी के निदेशक राजीव दीक्षित, राहुल पालीवाल, मनीष तिवारी, पूर्व क्रिकेटर पराग गौतम, अजय कदम, मेहुल गुप्ता, एसके सिंह आदि उपस्थित रहे।
आज खेले जाएंगे सेमी फाइनल मुकाबले
मून स्कूल क्रिकेट प्रीमियर लीग के छठवें दिन बुधवार को सेमी फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। पहला सेमी फाइनल गायत्री पब्लिक स्कूल और सेंट एंड्रूज के बीच सुबह 8.30 बजे से खेला जाएगा। जबकि दूसरा सेमी फाइनल मैच डीपीएस और शांति निकेतन पब्लिक स्कूल टीम के बीच पूर्वान्ह 11.30 बजे से खेला जाएगा।
इन्होंने की अम्पायरिंग
मैच की अम्पायरिंग कर्नल तुषार कौशिक, अमन यादव और ललित राठौर ने की। स्कोरिंग सुनील शर्मा ने की और कमेंट्रेटर की भूमिका साहिल खान ने निभाई।




