टोरंट पाॅवर ने सामाजिक संकल्प के तहत शिविर में लगा किया रक्तदान
जरूरतमंद रोगियों के लिए शिविर में एकत्रित हुआ 202 यूनिट रक्त
शिविर में टोरंट के अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया रक्तदान
विद्युत सप्लाई संग सामाजिक जिम्मेदारियों को निभा रही टोरंट पाॅवर
आगरा। मानवता की सेवा के नजरिए से शनिवार का दिन ताजनगरी के लिए याद गार बन गया। शहर में निर्बाध विद्युत सप्लाई करने वाली टोरंट पाॅवर लिमिटेड द्वारा सामाजिक कार्यों का निर्वाहन करते हुए शनिवार को विशाल रक्तदान शिविर लगाया गया। इस शिविर में 202 यूनिट रक्तदान एकत्रित किया गया। उक्त रक्त जरूरतमंदों की जीवन रक्षा के लिए साझेदार ब्लड बैंकों को सौंपा गया।
टोरंट पाॅवर द्वारा अपनी कारपोरेट सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाते हुए शनिवार को अपने कार्यालय पर विशाल रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में बडे पैमाने पर टोरंट पाॅवर के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा रक्तदान किया गया। टोरंट पाॅवर के प्रवक्ता ने बताया कि शिविर में कुल 202 यूनिट रक्तदान एकत्रित किया गया। उक्त रक्त जरूरतमंद रोगियों की जीवन रक्षा के लिए साझेदार रक्त बैंकों के सुपुर्द किया गया है।
शिविर में चिकित्सकों द्वारा रक्तदान से होने वाले फायदों को भी बताया गया। इसके अलावा शिविर में टोरंट कर्मचारियों को सीपीआर और बेसिक लाइफ सपोर्ट बीएलसी की भी ट्रेनिंग दी गई।
टोरंट पावर के प्रवक्ता ने बताया कि टोरंट पावर 24 घंटे बिजली आपूर्ति के संकल्प के साथ ही स्वास्थ्य, पर्यावरण और सामुदायिक विकास के हित में पूरे साल कार्यक्रम आयोजित करती है। भविष्य में भी जनहित के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।



