बैडमिंटनः जितेन्द्र, रविन्द्र, अभिन्न और विकास बने चैम्पियन

तीन दिवसीय विजय शर्मा योनेक्स सनराइज स्टेट वेटरन बैडमिंटन चैम्पियनशिप हुई सम्पन्न
विभिन्न वर्गों के रोमांचक मुकाबलों में जीत के लिए खिलाडियों ने लगाया एडी-चोटी का जोर
आगरा। तीन दिवसीय श्री विजय शर्मा की स्मृति योनेक्स सनराइज उत्तर प्रदेश स्टेट वेटरन बैडमिंटन चैम्पियनशिप का समापन फाइनल मुकाबलों के साथ हुआ। विभिन्न वर्गों में हुई फाइनल प्रतियोगिता में जितेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, अभिन्न श्याम गुप्ता और विकास आनंद अपने-अपने वर्गाें में प्रतिद्वंदियों को शिकस्त देकर विजयीश्री हासिल की। सभी मुकाबले प्रखर अग्रवाल बैडमिंटन एकेडमी में खेले गए। चैम्पियनशिप के अंतिम दिन रोमांचक फाइनल मुकाबलों में जीत के लिए खिलाडियों ने एडी-चोटी का जोर लगाया। इस प्रतियोगिता में आगरा के विकास आनन्द पुरूष एकल-35़ में विजेता रहे। पुरूष युगल-45़ में जितेंद्र सिंह व रविंद्र सिंह की जोड़ी विजयी रही। जबकि आगरा के नीरज जैन व सुमित कपूर की जोड़ी उपविजेता रही। पुरूष युगल-40़ में प्रयागराज के अभिन्न श्याम गुप्ता व सी जॉन वैसले की जोड़ी ने बाजी मारी। वहीं पुरुष एकल-45 में भी प्रयागराज के अभिन्न श्याम गुप्ता ने जीत का परचम लहराया। पुरूष एकल-40़ में कानपुर के शुभम चड्डा विजेता व आगरा के अमित उपाध्याय उप विजेता रहे। मिक्स डबल-40़ में कानपुर के शुभम चड्ढा व गाजियाबाद की मधुमिता मिश्रा की जोड़ी ने विजेता का खिताब हासिल किया। जबकि आगरा के अमित उपाध्याय व रुचि चैधरी की जोड़ी उप विजेता रही। पुरुष एकल-60़ में प्रयागराज के दिनेश कपूर विजेता व आगरा के राहुल पालीवाल उपविजेता रहे। महिला एकल-35़ में मनीषा मकरू कौल नोएडा विजेता और आगरा की चारुल अग्रवाल उपविजेता रहीं। महिला युगल-35़ में मनीषा मकरू कौल व प्रियंका यादव की जोड़ी विजेता और आगरा की ज्योति वर्मा व मयूरी अग्रवाल की जोड़ी उपविजेता रहीं। पुरुष युगल-35़ में गगन पासवान व मोहम्मद आसिफ सिद्दीकी की जोड़ी विजेता व आगरा के मोहित ठुकराल और रितेश सोनी की जोड़ी उप विजेता रही।, मिश्रित युगल-35़ में संजीव कुमार व दीपिका यादव विजेता रही। पुरूष एकल 70़ में अनिल मेहरोत्रा विजेता रहे व अरुण कक्क उपविजेता रहे। महेंद्र सिंह बोहरा अनिल अग्रवाल भी विजेता रहे।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि आईपीएस दीपक कुमार आईजी जोन आगरा, श्रीमती मधु बघेल (समाज सेविका) पत्नी एसपी सिंह बघेल, योगेश पुरी महंत मनःकामेश्वर मंदिर, मधु शर्मा पत्नी स्वर्गीय विजय शर्मा, अभिषेक शर्मा पुत्र स्वर्गीय विजय शर्मा, पूनम शर्मा, राखी शर्मा पुत्री स्वर्गीय विजय शर्मा, डॉ. जीडीके गुप्ता चेयरमैन फेलिक्स हॉस्पिटल, आयुक्त संजय लवानिया सीजीएसटी गाजियाबाद, अपर आयुक्त अजय मिश्रा सीजीएसटी, संयुक्त आयुक्त राहुल परमार सीजीएसटी, आगरा बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष श्रीमती बीना लवानिया, मुख्य संरक्षक महेश नौटियाल जिला जज, रवि जैन, देशराज चाहर, लव गोयल, अजय महाजन, यश मेहता, राहुल गोगीया, नीरज जैन, प्रवीण अग्रवाल, राहुल पालीवाल, विनोद सीतलानी, आसिफ अली, संतोष तिवारी, मनीष गुडवानी, पवन मंगल, नंदी रावत, अनुभव सक्सेना आदि मौजूद रहे।
निर्णायक मंडल में रहे ये
बैडमिंटन चैम्पियनशिप में निर्णायक मंडल में मैच रेफरी रविंद्र चैहान, मैच कंट्रोलर अभिषेक कुमार, बीएसी अंपायर रवि दीक्षित, ग्रेड 1 अंपायर करन श्रीवास्तव, ग्रेड 2 एंपायर अजीत सिंह और नरेंद्र कुमार शाह, स्टेट अंपायर राहुल कुमार घोष, मनीष कुमार, अमन त्रिपाठी, पूजा तिवारी, अभिषेक पटेल, उत्सव शर्मा, वंदना यदुवंशी, हरेंद्र कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।