4-जी डीआरएम कप अन्तर विभागीय क्रिकेटः परिचालन विभाग और इंजीनियरिंग विभाग ने दर्ज की जीत
परिचालन विभाग ने इंजीनियरिंग विभाग को चार विकेट से दी शिकस्त
दूूसरे मैच में परिचालन विभाग ने लोको विभाग को 8 विकेट से हराया
आगरा। उत्तर मध्य रेलवे के गोवर्धन स्टेडियम में 4-जी डीआरएम कप अन्तर विभा गीय क्रिकेट प्रतियोगिता के गुरुवार को खेले मैचों में परिचालन विभाग और इंजी नियरिंग विभाग ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की। दोनों मैचों के मैन आॅफ द मैच खिलाडियों को पुरस्कृत किया गया।
मंडल रेल प्रबन्धक गगन गोयल के निर्देशन में आगरा छावनी स्थित गोवर्धन स्टेडियम में चल रही अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को पहला मैच मैकेनिकल विभाग और इंजीनियरिंग विभाग के बीच खेला गया। इंजीनियरिंग विभाग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मैकेनिकल विभाग की टीम ने 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए। उसकी ओर से ललित बघेल ने 61 गेंदों में सर्वाधिक 72 रनों की पारी खेली। वहीं शशांक जैन ने 21 गेंदों में 38 रन ठोके। जवाब में खेलने उतरी इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने 18 ओवरों में 6 विकेट खोकर विजय लक्ष्य हासिल किया। इंजीनियरिंग विभाग की टीम से प्रशांत चैधरी ने सर्वाधिक 39 रन बनाए। वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबन्धक समन्वय कुलदीप मीना ने उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरूस्कार दिया।
दूसरा मैच परिचालन विभाग और लोको विभाग के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लोको विभाग की टीम महज 90 रनों पर आॅल आउट हो गई। उसकी ओर से खीवा ज्यानी ने सर्वाधिक 15 रनों के अलावा कोई बल्लेबाज दहाई अंक को नहीं छू सका। जवाब में खेलने उतरी परिचालन विभाग की टीम ने 12 ओवरों में 2 विकेट खोकर जीत के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। परिचालन विभाग की टीम की ओर से धीरज शर्मा ने 33 और ललित वर्मा ने 39 रनों की शानदार पारी खेली और 4 ओवरों में 17 रन देकर 3 विकेट भी हासिल किए। दोनों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को 8 विकेट से जीत दिलाई। मैन ऑफ द मैच ललित वर्मा रहे। वरि मण्डल कार्मिक अधिकारी और मण्डल खेलकूद अधिकरी सनत जैन ने उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार से नवाजा। मैच की एम्पायरिंग कौशल शर्मा, विवेक यादव, जितेन्द्र बघेल, विपिन सोलंकी, सुरेंद्र सिंह, गवेन्द्र गोस्वामी आदि ने की। इस मौके पर मंडल सचिव खेलकूद धीरज शर्मा, देवेन्द्र प्रताप झा, कौशन शर्मा, देवेन्द्र शाक्य, शशांक जैन, संदीप शुक्ला, अजीत सिंह, प्रणवेन्द्र, अंकुर कर्माकर, समय सिंह, रवि कसाना आदि मौजूद रहे।

