आगरा रेल मंडल में गरिमापूर्ण तरीके से मनाया गया संविधान दिवस
मंडल रेल प्रबंधक आगरा द्वारा संविधान की प्रस्तावना की दिलाई गई शपथ
आज भारत के संविधान को अपनाने का स्मरणोत्सव का दिनः गगन गोयल
आगरा। उत्तर मध्य रेलवे के आगरा रेल मंडल में बुधवार को 76वां संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया। मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल ने कार्यालय प्रांगण में सभी अधिकारियों-कर्मचारियो को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई।
इस मौके पर मंडल रेल प्रबन्धक गगन गोयल ने कहाकि आज का पावन दिन भारत के संविधान को अपनाने का स्मरणोत्सव मनाने और संविधान के संस्थापकों के प्रति सम्मान व्यक्त करने और उनके योगदान को याद करने का दिवस है। इस मौके पर आगरा मण्डल के अधिकारी और कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर अपर मंडल रेल प्रबन्धक ( इन्फ्रा ) प्रनव कुमार, वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी सनत जैन, वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक ऋषिकेश मौर्या, वरिष्ठ मण्डल सामग्री प्रबन्धक विवेक दिवाकर, वरिष्ठ मण्डल यांत्रिक इंजी. राजकुमार वर्मा, जनसम्पर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव, सहायक कार्मिक अधिकारी नितिन सिंह और डीके श्रीवास्तव के अलावा रेलवे के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
