आगरा रेल मंडल की ट्रैक क्षमता और गुणवत्ता को टीम ने परखा

0
bcb1a2a8-dcb5-4342-8811-4aaf0b6a6f37

प्रयागराज मुख्यालय से आई सेफ्टी आॅडिट टीम ने किया इंटर आॅडिट

आगरा-मथुरा व मथुरा-अछनेरा रेल खण्ड सेफ्टी ऑडिट रहा प्रशंसनीय

आगरा। उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय प्रयागराज से आई सेफ्टी आॅडिट टीम द्वारा आगरा-मथुरा और अछनेरा-मथुरा रेल खंड निरीक्षण किया गया। इस दौरान रेलकर्मियों का कार्य ज्ञान प्रशंसनीय रहा। निरीक्षण टीम द्वारा रेल कर्मचारियों को निर्धारित नियमों और मानक पैरामीटर्स का पूर्णतः पालन करते हुए कार्य करने का निर्देश दिया गया।

उत्तर मध्य रेलवे के प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी जेसीएस बोरा के नेतृत्व और मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल के निर्देशन में बुधवार को प्रयागराज मुख्यालय से विद्युत लोको टीम द्वारा आगरा मण्डल के आगरा- मथुरा और मथुरा-अछनेरा रेल खण्ड का इन्टरनल सेफ्टी ऑडिट किया गया। इस दौरान टीम द्वारा आगरा-मथुरा और मथुरा-अछनेरा रेल खण्ड के ट्रैक की क्षमता और गुणवत्ता को बारीकी से परखा गया।
इस दौरान बिल्लोचपुरा-रूनकता के बीच एलएचएस-506, रूनकता स्टेशन (प्वाइंट और क्रॉसिंग सं. 105बी, एलडब्ल्यूआर-2, गैंग यूनिट सं.-2 व रिले रूम), कीथम-फरह के बीच गेट सं.-515 व ब्रिज सं.-1372-1, मथुरा स्टेशन, लॉबी, रनिंग रूम, एसएसआई और अछनेरा स्टेशन यार्ड, टीआरडी डिपो, टीएसएस-सब स्टेशन, एलसी-18टी इत्यादि का बारीकी से ऑडिट टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। उक्त सेफ्टी ऑडिट निरीक्षण के दौरान कार्यरत रेल कर्मचारियों का कार्य सम्बन्धी ज्ञान प्रशंसनीय पाया गया। निरीक्षण टीम द्वारा रेल कर्मचारियों को निर्धारित नियमों और मानक पैरामीटर्स का पूर्णतः पालन करते हुए कार्य करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण टीम का उद्धेश्य रेल का परिचालन पूर्णतः संरक्षित रूप से करते हुए यात्रियों की सुविधाओं में भी बढ़ोत्तरी करना रहा।

टीम में मुख्यालय प्रयागराज के अधिकारी मुख्य विद्युत लोको इंजी. आनंद सिंह, सीएसई अजय कुमार राय, सीईजी राजीव कुमार सिंह, सीएमई-मॉनिटरिंग मो. जावेद, डिप्टी सीओएम एनपी सिंह और अपर मंडल रेल प्रबंधक इन्फ्रा प्रनव कुमार, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी आफताब अहमद, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक सम. कुलदीप मीना, वरिष्ठ मंडल वि.इंजी. परि. पवन कुमार जयंत, वरि.मं.वि.इंजी. सामान्य आरके बघेला, वरि.मं.वि.इंजी.क.वि. धर्मेश कुमार सिंह, वरि.मं.सिग.और दूर संचार इंजी. सुबोध राजपूत, वरि.मंडल इंजी. प्रथम विवेक कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *