पश्चिमी उत्तर प्रदेश को रेलवे का तोहफाः दिल्ली-शामली के बडौत से दो ट्रेनों का रेल मंत्री ने किया शुभारंभ

0
6c52350a-af5b-4d1f-a652-7283d9ab6c26

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बड़ौत से दिल्ली जंक्शन-शामली और दिल्ली शाहदरा-शामली ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

क्षेत्र के लोगों लंबे समय से चली आ रही मांग हुई पूरी, दिल्ली-शामली के बीच नई दोहरी लाइन की घोषणा की

मेमू ट्रेनें छात्रों और पेशेवरों को बेहतर यात्रा विकल्प देंगी, कनेक्टिविटी में सुधार के साथ अर्थव्यवस्था को देंगी बढ़ावा

बागपत। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को बडौत रेलवे स्टेशन पर दिल्ली- शामली तक दो नई मेमू ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान उन्होंने दिल्ली- शामली रेलवे लाइन का दोहरीकरण का एलान किया। इसको लेकर अक्तूबर में कार्रवाई शुरू करा दी गई है। यह कार्य तीन साल में पूरा करा दिया जाएगा और उसके बाद यहां नमो भारत रैपिड ट्रेन चलाई जाएगी। इस मौके पर केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री जयंत चैधरी भी मौजूद रहे।

रेल मंत्री ने कहाकि दिल्ली-शामली रेलवे लाइन पर जब मालगाड़ी गुजरती है तो सिंगल लाइन होने के कारण अन्य गाड़ियां खड़ी रहती हैं। इसलिए गोठरा व अलावलपुर को क्रॉसिंग स्टेशन बनाया जाएगा। इस तरह क्रॉसिंग के समय गाड़ियां खड़ी करने के लिए शामली के हिंड व सहारनपुर के नानौता स्टेशनों पर लूप लाइन बनाई जाएगी। दिल्ली-बागपत-शामली-सहारनपुर रेलवे लाइन को मुख्य लाइन से जोड़ने की तैयारी है। इसलिए दिल्ली-शामली रेलवे लाइन पर जहां पहले ट्रेनों की स्पीड 70-80 किमी प्रति घंटा होती थी, वह अब कई जगह पटरी बदलने से 120 किमी प्रति घंटा हो गई।
बैष्णव ेंने बताया कि शामली स्टेशन को 25 करोड़ की लागत से अमृत भारत योजना के तहत बनाया जा रहा है और उसका कार्य जल्द पूरा हो जाएगा। दिल्ली-शामली और दिल्ली-हरिद्वार की ट्रेनों में पिछले महीने बढ़ाए गए कोच को लेकर भी उन्होंने जानकारी दी।

इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री चैधरी जयंत सिंह ने कहाकि पहले ट्रेनों की काफी दुर्दशा थी। जब ट्रेन रुकती थी तो लोग ऐसे उतरकर भागते थे, जैसे जेल से निकलकर भाग रहे हों। अब बड़ा बदलाव आया है और ट्रेनों में सफर करना अच्छा लगता है। इसके साथ ही सभी की जिम्मेदारी बढ़ गई है कि रेलवे की संपत्ति व ट्रेनों का ध्यान रखें। इनको नुकसान और गंदगी न होने दें। इनकी रखवाली करते रहे। ऐसा करेंगे तो सरकार भी उम्मीदों को पूरा करेगें।

इस दौरान उपस्थित नेताओं ने क्षेत्र की लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करने के लिए अश्विनी वैष्णव का आभार जताया। वैष्णव ने कहाकि उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के बाद 5272 किलोमीटर नए ट्रैक बनाए गए हैं जो स्विट्जरलैंड के कुल रेल नेटवर्क के बराबर है। उत्तर प्रदेश में रेलवे लाइनों का शत-प्रतिशत इलेक्ट्रिफि केशन किया जा चुका है। इसके अलावा वर्ष 2014 के बाद उत्तर प्रदेश में 1460 फ्लाईओवर और रोड अंडर ब्रिज बनाए गए हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न स्टेशनों पर 154 लिफ्ट और 156 एस्केलेटर लगाए गए हैं, 771 स्टेशनों पर वाईफाई की सुविधा प्रदान की गई है। उत्तर प्रदेश में अभी 34 वंदे भारत एक्सप्रेस और 26 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इस अवसर पर बागपत के सांसद राजकुमार सांगवान, पूर्व सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह, विधान परिषद के सदस्य मोहित बेनीवाल, विधानसभा के सदस्य कृष्ण पाल मालिक और बड़ौत नगर पालिका की चेयरपर्सन बबीता तोमर भी उपस्थित रहीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरे