डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने पत्नी संग निहारा ताज

0
janayara-danalda-tarapa_de2d3386d8f1d634b604664b1140717d

ताजमहल 45 मिनट बिताए, डायना बेंच पर कराए फोटो सूट

होटल अमर विलास के कोहिनूर सुइट में ठहराया, खास रहा मेन्यू

आगरा। अमेरिकी राष्ट्रपति के बेटे जूनियर डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को परिवार के साथ ताज का दीदार किया। गाइड नितिन कुमार ने जूनियर ट्रंप को ताजमहल के इतिहास और पच्चीकारी के बारे में जानकारी दी।

जूनियर डोनाल्ड ट्रंप ने करीब 45 मिनट ताजमहल में बिताए। जूनियर ट्रंप ने सेन्ट्रल टेंक स्थित मशहूर डायना बेंच पर पत्नी वेनेसा ट्रम्प के साथ फोटो शूट कराए। ट्रम्प जूनियर लगभग 45 मिनट तक ताज परिसर में रहे और शाहजहां -मुमताज के मकबरे का अवलोकन किया। इस दौरान वेनेसा लाल रंग की वेस्टर्न ड्रेस में और ट्रम्प जूनियर सफेद आउटफिट में नजर आए।

डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर दोपहर 1.30 बजे खेरिया एयरपोर्ट पहुंचे। जहां से सीधे होटल अमर विलास ओबेरॉय गए। यहां कुछ देर विश्राम के बाद उन्होंने लंच किया। उनके साथ 40 देशों के 126 मेहमान भी मौजूद थे। ताजमहल भ्रमण के बाद वे शाम 4.30 बजे एयरपोर्ट से विशेष विमान से जामनगर गुजरात के लिए रवाना हुए।

आगरा में ट्रम्प जूनियर को ओबेरॉय ग्रुप के होटल अमर विलास के कोहिनूर सुइट में ठहराया गया। जहां उनके लिए कॉन्टिनेंटल और इंडियन फूड का विशेष इंतजाम किया गया। भ्रमण के बाद वे और उनका दल गोल्फ कार्ट से शिल्पग्राम पार्किंग तक गए। उनके आगमन को देखते हुए फतेहाबाद रोड और ताजमहल क्षेत्र में स्वच्छता, सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे।

उदयपुर में होने वाली शाही शादी में सम्मिलित होने भारत आए जूनियर ट्रंप की सुरक्षा में सीआईएसएफ, ताज सुरक्षा पुलिस के आलावा अन्य एजेंसियां तैनात रहीं। अधिकारियों के अनुसार विदेशी मेहमानों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में अतिक्रमण, स्वच्छता और ट्रैफिक नियंत्रण पर कड़ी निगरानी रखी गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *