टूर पर जा रही शिकोहाबाद की स्कूल बस टूंडला के समीप खड़े ट्रक से भिड़ी, कई बच्चे घायल

0
-p-Three-die-in-fatal-accidents-within-24-hrs-in-N_1762803010755

फिरोजाबाद। शिकोहाबाद से आगरा टूर पर जा रहे बच्चों से भरी स्कूली बस हाइवे पर खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में आधा दर्जन स्कूली बच्चे घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं कॉलेज ने टूर रद्द कर दिया है।

थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के मांडई स्थित शील गंगा स्मारक इंटर कॉलेज के बच्चों का एक टूर मंगलवार को आगरा जा रहा था। बस में करीब 35 बच्चे सवार थे। मंगलवार सुबह 9.30 बजे करीब तेज गति से जा रही स्कूल बस जरौली कट के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसा होते ही बच्चों में चीख-पुकार मच गई। बस में आगे की साइड बैठे छह बच्चे बस के शीशे, खिड़की के कांच आदि लगने से घायल हो गए। शोरगुल सुनकर राहगीर भी रुक गए। लोगों ने बच्चों को बस से बाहर निकाला। बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *