आगरा में बन रहा था नकली दूध
एफएसडीए की टीम ने खेरागढ में पकडी नकली दूध बनाने की फैैक्ट्री
नष्ट कराया 5300 लीटर दूध, बडी मात्रा पामोलिन आॅयल किया बरामद
आगरा। खाद्य सुरक्षा और औषधि विभाग की टीम ने सोमवार को नकली दूध बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। एफएसडीए की टीम ने खेरागढ़ में एक डेरी पर छापा मारा तो अंदर का नजारा देखकर दंग रह गई। टीम ने मौके से करीब 5300 लीटर दूध नष्ट कराया।
खाद्य सुरक्षा और औषधि विभाग की टीम ने बसई नबाब रोड डूंगर वाला खेरागढ स्थित बजरंग डेरी पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान मौके पर कृत्रिम दूध का निर्माण करते हुए पाया गया। मौके पर पवन कुमार शर्मा पुत्र रामजी लाल शर्मा निवासी अम्बाह मुरैना मध्य प्रदेश मौके पर मिले। टीम ने यहां 5300 लीटर दूध नष्ट कराया। टीम खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण सुरेन्द्र कुमार चैरसिया, चन्द्र विजय सिह, राकेश कुमार यादव, कृष्ण चन्द्र पटेल, राकेश कुमार द्वारा छापा मारा।
मौके पर ये जब्त की गई सामग्री
– स्किम्ड मिल्क पाउडरः 18 बैग
– रिफाइंड पामोलिन ऑयलः 70 टिन
– वनस्पतिः 36 टिन
– 5 ड्रम सर्विटोल
