सीबीएसई ने 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की जारी की फाइनल डेटशीट
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई ने 30 अक्टूबर को 2026 की कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की फाइनल तारीखें जारी कर दी हैं। बोर्ड ने पहली बार परीक्षा शुरू होने से 110 दिन पहले डेटशीट जारी की है, जो छात्रों शिक्षकों और स्कूलों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है।
परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगी और सभी पेपर सुबह 10.30 बजे से शुरू होंगे। यह कदम राष्ट्रीय शिक्षा नीति यएनईपी.2020 की सिफारिशों के अनुरूप है। इसमें कक्षा 10वीं के लिए दो बोर्ड परीक्षाओं का प्रावधान शामिल है।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने सभी संबद्ध स्कूलों को पत्र भेजकर बताया कि 24 सितंबर 2025 को 146 दिन पहले एक संभावित डेटशीट जारी की गई थी। स्कूलों द्वारा समय पर एलओसी यलिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स जमा करने के बाद अब अंतिम डेटशीट तैयार की गई है। पूरी जानकारी सीबीएसई की बेबसाइट पर उपलब्ध है।
छात्रों को मिलने वाले फायदे
110 दिन पहले डेटशीटः शांतिपूर्वक रिवीजन प्लान बनाने का मौका।
पर्याप्त गैपः एक ही छात्र के दो मुख्य विषयों के बीच उचित अंतर।
12वीं की परीक्षाएं पहले खत्मः जेईईए नीट जैसी प्रवेश परीक्षाओं से पहले समाप्त।
कोई ओवरलैप नहींः किसी छात्र की दो परीक्षाएं एक ही दिन नहीं आएंगी।
एनईपी.2020 के तहत नई व्यवस्था
2026 से कक्षा 10वीं के छात्र दो बार बोर्ड परीक्षा दे सकेंगे। पहली परीक्षा फरवरी में आयोजित होगी। जबकि दूसरी परीक्षा को बाद में कराया जायेगा। इससे छात्र बेस्ट स्कोर चुन सकेंगे और परीक्षा का दबाव कम होगा। सीबीएसई ने इसे छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और शैक्षणिक प्रदर्शन को बेहतर बनाने का कदम बताया है।
जेईई मेन के साथ समन्वय
सीबीएसई ने एनटीए से समन्वय किया है ताकि बोर्ड और जेईई की परीक्षाएं एक साथ न हों। जेईई आवेदन में कक्षा 11वीं का पंजीकरण नंबर अनिवार्य होगा। सभी स्कूलों से अनुरोध किया गया है कि छात्रों को यह नंबर तुरंत उपलब्ध कराएं। बोर्ड ने केंद्रीय विद्यालयए नवोदय विद्यालय और एनटीए को भी यह सूचना प्रसारित करने का निर्देश दिया है।
