आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र से पांच साल का बच्चा अगवा

0
bcaca-ka-talsha-ma-jata-palsa_7311e0e713d62a8bf12fe5cd8b617535

घर के बाहर खेल रहा था मासूम, तलाश में जुटी पुलिस, खंगाले जा रहे कैमरे

आगरा। एत्माद्दौला क्षेत्र में घर के बाहर खेल रहे पांच साल के बच्चे का अपहरण कर लिया गया।घर के बाहर खेल रहे बच्चे को एक व्यक्ति अपने साथ ले गया। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा हो गया। पुलिस बच्चे की तलाश में जुटी है।
एत्माद्दौला के गढ़ी चांदनी में पांच वर्षीय जय वर्मा घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरानएक व्यक्ति बच्चे के पास आया और उसका हाथ पकड़ कर अपने साथ ले गया। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। परिजनों ने बताया कि बच्चे के पिता के पास अपहरणकर्ता का फोन आया था। फिरौती के ढाई लाख रुपये मांगे गए थे। पुलिस ने बच्चे की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। पुलिस की कई टीमों को लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *