अमृतसर से पूर्णिया जा रही जनसेवा एक्सप्रेस के जनरल कोच में लगी आग
किसी तरह की कोई जनहानि नहीं, आग की वजह बीड़ी-सिगरेट
नई दिल्ली। अमृतसर से पूर्णिया जा रही जनसेवा एक्सप्रेस (14618) की जनरल बोगी में शुक्रवार की शाम आग लग गई। शाम सात बजे हुई इस घटना से यात्रियों में हडकम्प मच गया। आग इंजन से आठवें डब्बे जनरल कोच लगी। एक ही कोच में ये घटना घटी जिस पर आग पर फायर एक्टिंग्यूशर से काबू पा लिया गया। राहत की बात ये है कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने के बाद इस कोच के सभी यात्रियों को दूसरे कोच में शिफ्ट किया गया।
रेलवे के मुताबिक कोई जनहानि या घायल होने की सूचना नहीं है। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह बीड़ी-सिगरेट या मोबाइल ब्लास्ट लग रही है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटना का मुआयना किया। ट्रेन को उसके गंतव्य पूर्णिया के लिए रवाना कर दिया गया।
