हरीपर्वत क्षेत्र में दिनदहाडे शिक्षिका के गले से तोड़ी चेन

0
Snatching-in-Ambala

बाइक सवारों ने दिया वारदात को अंजाम

वारदात से दहशत में सुबह टहलने वाले

पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी

आगरा। हरीपर्वत थाना क्षेत्र में पालीवाल पार्क रोड पर शुक्रवार को दिनदहाड़े महिला शिक्षक के गले से लुटेरे सोने की चेन तोड़ ले गए। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों लुटेरे मौके से भाग निकलने में कामयाब रहे। पुलिस लुटोरों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

केके नगर निवासी रेशमा यादव मुफीदे आम इंटर कॉलेज में सहायक अध्यापिका हैं। वह सुबह करीब आठ बजे अपनी साथी शिक्षिका के साथ कॉलेज से संजय प्लेस की तरफ पैदल जा रहीं थी। उनके पीछे एक युवक पैदल आ रहा था। जैसे ही शिक्षिका पालीवाल पार्क में जाॅन्स पब्लिक पुस्तकालय के पास पहुंचीं, तभी पैदल चल रहा युवक शिक्षका के गले से चेन तोड़कर भागने लगा। शिक्षिका के शोर मचाने पर सुबह टहलने आए लोग इकट्ठा हो गए। आरोपी को भागकर पकड़ने की कोशिश की। इसी बीच पीछे से एक युवक बाइक पर आया और चेन छीनने वाले युवक को बाइक पर बैठाकर भाग निकला। पीड़िता ने पालीवाल पार्क पुलिस चैकी पर शिकायत की। पुलिस आसपास के सीसीटीवी चेक कर आरोपियों की तलाश कर रही है। बहरहाल इस घटना से सुबह टहलने वाले लोग भी दहशत में आ गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *