बिहार ले जाया जा रहा अवैध शराब का जखीरा अलीगढ में पकडा

0
pakaugdha-gaii-avathha-sharab-oura-byara_67f9eb7e0c29cf21f2f71256ce61612b

चालक कैंटर छोड हुआ फरार, 387 पेटियां बरामद

बरामद पेटियों में है अंग्रेजी शराब वीयर की बोतलें

पुलिस ने आंकी बरामद शराब की कीमत 25 लाख

अलीगढ। थाना बन्ना देवी पुलिस ने बिहार चुनाव में खपाने के लिए दिल्ली से ले जायी जा रही अवैध शराब का जखीरा पकडा। पुलिस ने कैंटर में ले जा रही अवैध शराब की वीयर की 387 पेटी बरामद कीं। इस दौरान केंटर चालक भाग निकलने में कामयाब रहा। बरामद अवैध शराब और वीयर की कीमत लगभग 25 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार पकड़ी गई अवैध शराब और बीयर विधान सभा चुनाव के लिए खपाने के लिए ले जाई जा रही थी।

अलीगढ़ की बन्नादेवी पुलिस और क्रिमिनल इंटेलीजेन्स विंग नगर व देहात की टीम ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब की तस्करी के लिए परिवहन की जा रही भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर की 387 पेटियां बरामद कीं। डीसीएम कैंटर नंबर एचआर-38-एएच-8918 में लदी शराब की कीमत अनुमानित की 25 लाख रूपये आंकी गई है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक कैंटर दिल्ली की तरफ से अलीगढ़ में जेल पुल होते हुए बिहार जा रहा है। इसमें अवैध शराब लदी हुई है, जो बिहार चुनाव में खपाने के लिए ले जायी जा रही है। इस पर पुलिस ने कोल तहसील तिराहे पर वाहनों की चेकिंग शुरू की। सूतमील चैराहा की तरफ से एक गाड़ी आती हुई दिखाई दी। पुलिस को चैकिंग करते हुए देख कैंटर चालक जीटी रोड पर गाड़ी खड़ी करके भाग निकला। पुलिस ने चालक का पीछा किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने कैंटर से गत्ते में पैक अलग-अलग ब्रांड की अंग्रेजी शराब और बीयर की 387 पेटी बरामद की। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कैंटर नम्बर के आधार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

बरामद शराब और वीयर

रॉयल चैलेंज हरियाणा मार्का की 98 पेटी (कुल 4704 क्वार्टर)
किंगफिशर बीयर पंजाब मार्का की 80 पेटी (कुल 1920 बीयर कैन)
ब्लू स्ट्रोक एक्सक्विस्ट व्हिस्की चंडीगढ़ मार्का 19 पेटी (कुल 228 बोतल) व 86 पेटी हाफ (कुल 2064 हाफ बोतल)
एमसी डॉवेल्स नंबर 1 ओरिजिनल हरियाणा मार्का की 95 पेटी (कुल 4560 क्वार्टर)
बैलेंटाइन्स स्कॉच व्हिस्की की 5 पेटी (कुल 60 बोतल)
जॉनी वॉकर रेड लेबल ब्लेंडेड स्कॉच व्हिस्की की चार पेटी (कुल 48 बोतल)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *