रामनगरी अयोध्या ने दीपोत्सव पर गढे दो विश्व कीर्तिमान
26 लाख दीये हुए जगमग, 100 वेदाचार्यों ने की सरयू आरती
अयोध्या। भगवान राम के घर वापस अयोध्या पहुंचने के उपलक्ष्य में इस बार दिवाली पर पूरी अयोध्या रोशनी से जगमगा उठी। इस भव्य दीपोत्सव पर अयोध्या के नाम एक नहीं बल्कि दो विश्व कीर्तिमान दर्ज हुए। राम की पैड़ी के 56 घाटों पर 26 लाख 11 हजार दीये जलाए गए। ड्रोन से दीयों की गिनती करने के बाद, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की ओर से स्वप्निल दंगारीकर और कंसल्टेंट निश्चल बरोट ने इस नए कीर्तिमान की घोषणा की।
यह अयोध्या का लगातार नौवां विश्व रिकॉर्ड है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अद्भुत और अविस्मरणीय पल के साक्षी बने। दूसरा रिकॉर्ड सरयू आरती का रहा, जिसमें एक साथ 2100 वेदाचार्यों ने हिस्सा लिया। योगी सरकार ने यह अनोखा रिकॉर्ड दूसरी बार हासिल किया है।
सीएम योगी का सपा पर तीखा हमला
दीपोत्सव मनाने शहर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर का उपयोग समाजवादी पार्टी पर निशाना साधने के लिए किया। उन्होंने कहाकि सपा ने शहर को वर्षों तक अंधेरे में रखा। आदित्यनाथ ने सपा के विरोधियों और भाजपा की तुलना करते हुए एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, जिन लोगों ने (राम मंदिर आंदोलन के दौरान कारसेवकों पर) गोलियां चलाईं, वे 2024 में राम मंदिर के अभिषेक के लिए कभी नहीं आए।
