दीपों की रोशनी से जगमग हुई अयोध्या
राम की पैड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की आरती
लखनऊ। प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में रविवार को 9वां दीपोत्सव भव्य तरीके से मनाया जा रहा है। लाखों दीपों से अयोध्या जगमगा रही है। इस आलौकिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में मौजूद रहे। सीएम योगी ने दीपोत्सव के दौरान सरयू नदी के तट पर राम की पैड़ी में आरती की। उन्होंने बताया कि पूरे उत्तर प्रदेश में एक करोड़ 51 लाख दीप जलाए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अयोध्या में भगवान राम और सीता के प्रतीकात्मक स्वरूपों का श्राज्याभिषेकश् कर नौवें भव्य दीपोत्सव का उद्घाटन किया. मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना करने के बाद अपने संबोधन में दीपोत्सव के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहाकि जब हमने 2017 में अयोध्या धाम में दीपोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया, तो इसके पीछे हमारा उद्देश्य दुनिया को यह दिखाना था कि वास्तव में दीप कैसे जलाए जाते हैं।
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने अयोध्या में आए बदलावों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अयोध्या अब विकास और विरासत का अद्भुत संगम प्रस्तुत करता है। मुख्यमंत्री ने कहाकि ‘आज उत्तर प्रदेश को पहचान के संकट का सामना नहीं करना पड़ रहा है। जहां कभी गोलियां चलती थीं, आज वहां दीप जलाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रति विपक्षी दलों के रुख को लेकर उन पर निशाना साधा।
