यात्रियों से अमृत संवाद कर मांगे बेहतर सुविधाओं के सुझाव
आगरा कैंट स्टेशन पर रेलवे अधिकारियों ने किया यात्रियों से अमृत संवाद
यात्रियों के सुझाओं को मंडलीय अधिकारियों से बात कर किया जाएगा लागू
आगरा। अपनी सेवाओं में सुधार के लिए यात्रियों के साथ बातचीत करने के लिए रेलवे द्वारा शुरू किए गए अभियान शुक्रवार को आगरा कैंट स्टेशन पर यात्रियों से अमृत संवाद किया गया। इस दौरान सुरक्षा, स्वच्छता, स्टेशन की सफाई और खानपान के बारे में सुझाव लिए गए। रेलवे द्वारा यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए यह फीडबैक लिया गया।

मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल निर्देशन मे आगरा मण्डल द्वारा स्वच्छता पख वाड़ा के तहत रेलवे स्टेशनों पर अमृत संवाद का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे आगरा गार्गी और स्टेशन निदेशक आगरा कैंट संतोष कुमार त्रिपाठी की अगुवाई में आगरा कैंट स्टेशन पर अमृत संवाद का आयोजन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल द्वारा रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता के मानक और आगरा कैंट स्टेशन पर स्वच्छता के उच्च स्तर के बारे में यात्रियों और गणमान्य लोगों को बताया गया। इस दौरान स्टेशन और रेल परिसर को और अधिक स्वच्छ रखने के लिए सुझाव मांगे गए।
स्टेशन निदेशक आगरा कैंट संतोष कुमार त्रिपाठी ने यात्रियों को रेलवे द्वारा दी जा रहीं सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गयी। स्टेशन निदेशक ने कहाकि स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। इस दौरान उप स्थित यात्रियों द्वारा स्टेशन सरकुलेटिंग एरिया और पिक एंड ड्राप लेन में खड़े साइड के लिए दिशात्मक निर्देशों को वन्देभारत ट्रेन में कोचों के दरवाजो को प्रवेश और निकासी के लिए अलग-अलग नामित करने के सुझाव दिये। स्टेशन निदेशक द्वारा यात्रियों और उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों द्वारा दिये गए सुझाओं पर तकनीकी और यात्री सुविधाओं के द्रष्टिगत उक्त को चेक करने के उपरांत मंडलीय अधिका रियों से समन्वय स्थापित कर उसे लागू करने का आश्वासन दिया गया।
