रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच मना शारदा वल्र्ड स्कूल का वार्षिकोत्सव
विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दी रंगारंग प्रस्तुतियां
समारोह की मुख्य अतिथि रहीं प्रसिद्ध अभिनेत्री गुल पनाग
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का किया गया सम्मान
आगरा। शारदा वल्र्ड स्कूल कीठम का वार्षिकोत्सव रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच मनाया गया। बच्चों ने एक से बढकर एक नृत्य, नाटक और समूह गान की प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध किया। मुख्य अतिथि अभिनेत्री और माॅडल गुल पनाग रहीं। इस दौरान बच्चों को सम्मानित किया गया।

वार्षिकोत्सव का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। मुख्य अतिथि अभिनेत्री गुल पनाग विद्यालय प्रमुख सीमा गुप्ता, सीईओ शारदा ग्रुप प्रशांत गुप्ता, प्रियंका गुप्ता और विद्यालय सलाहकार डाॅ. गरिमा यादव का स्वागत एचओएस सत्यार्थी बनर्जी द्वारा किया गया। इसके बाद समूह गायन प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सत्याकी बनर्जी ने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके बाद बच्चों ने एक से बढकर एक प्रस्तुतियां दीं। शारदा ईएलसी के नन्हे-मुन्ने बच्चों की प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केन्द्र रही। मुख्य अतिथि गुल पनाग ने विद्यार्थियों को कडी मेहनत, अनुशासन और नैतिक मूल्यों के पालन की प्रेरणा दी। विद्यालय के सीईओ प्रशांत गुप्ता ने विद्यालय की निरंतर प्रगति की सराहना की। इस दौरान शैक्षिक, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की वार्षिक पुस्तिका का विमोचन किया गया। इसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों की रचनाओं का संकलन किया गया है।
