पुलिस का निशाना अचूक, पैर में ही लग रही गोली…

0
karahal-ma-aae-para-ramagapal-yathava-savatha_6306ab411f64f41a7ac225ea77a4c62a

सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने भाजपा पर साधा निशाना

कहा, उप्र में अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर, टैरिफ पर नहीं बोल रहे पीएम

मैनपुरी। समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस का निशाना अचूक है। प्रदेश में पुलिस की मुठभेड़ में सबके पैर में ही गोली लग रही है। उन्होंने कहाकि प्रदेश में भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर है। महिला संबंधी अपराध नहीं रुक पा रहे। सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव सोमवार को बरनाहल के नगला हरलाल में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

सोमवार को नगला हरलाल में पीडीए कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे प्रो. राम गोपाल यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहाकि प्रदेश में मुठभेड़ का सिलसिला लगातार जारी है। देखा जा रहा है कि पुलिस का अचूक निशाना बदमाशों के पैरों पर ही लग रहा है। पुलिस गोली सीधे उनके पैर में लगती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर पहुंच गया है। प्रधानमंत्री चीन और अमेरिका पर प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं। हमारे ऊपर इतना बड़ा ट्रैरिफ लगा दिया है, लेकिन वे चुप हैं। मुलायम सिंह ने बहुत पहले कहा था कि हमें खतरा पाकिस्तान से नहीं चीन से है। आजादी से लेकर आज तक इतनी भ्रष्ट सरकार नहीं आई है। उन्होंने कहाकि उत्तर प्रदेश की जनता सरकार बदलने का मन बना चुकी है।

वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की ही सरकार बनेगी। आलू और लहसुन की बुवाई चल रही है, लेकिन किसानों को डीएपी नहीं मिल पा रही है। किसानों की फसलें प्रभावित हो रही हैं। देश में बेरोजगारी चरम सीमा पर है। पूर्व एमएलसी अरविंद यादव, ब्लाॅक प्रमुख नीरज यादव, संतोष यादव, रंजीत शाक्य, कर्मवीर शाक्य, रमन यादव, अनी यादव, विकास यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *