बसपा का अस्तित्व खत्म, वह सिर्फ भाजपा के रहमो करम पर जिंदाः शिवपाल

0
sapa-karayakaratao-na-shavapal-yathava-ka-savagata-kaya_31b2fc7858666037ccce3ffa03039a0d

सपा नेता ने कानपुर में बोला बसपा का जमकर हमला

कहा, लखनऊ रैली में भाजपा सरकार ने जुटाई भीड

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय नेता और पूर्व मंत्री शिवपाल यादव ने सोमवार को कहाकि बसपा का अस्तित्व खत्म हो गया है। वह तो सिर्फ भाजपा के रहमो- करम पर जिन्दा है।

सोमवार को इटावा जाते समय कुछ देर के लिए सेंट्रल स्टेशन पर रुके शिवपाल यादव का यहां पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने बहुजन समाज पार्टी पर जमकर प्रहार किया। शिवपाल ने कहाकि बसपा भारतीय जनता पार्टी की लघु पार्टी बनकर रह गई है। पिछले दिनों लखनऊ में बसपा की रैली में उमड़ी भीड़ को लेकर उन्होंने कहाकि पूरी भीड़ भाजपा और प्रदेश सरकार की ओर से जुटाई गई थी। शिवपाल ने कहाकि बसपा का अस्तित्व खत्म हो गया है और वह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के रहमो करम पर जिंदा है। उन्होंने कहाकि 2027 का विधानसभा चुनाव और 2029 का लोकसभा चुनाव सपा इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर लड़ेगी। इस समय पार्टी पंचायत चुनाव की तैयारी में पूरी तरह से जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *