मुलायम सिंह धरती पुत्र, अखिलेश हैं ट्विटर पुत्रःप्रो. बघेल
केन्द्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने सपा सुप्रीमों पर साधा निशाना
कहा, पीएम मोदी के शपथ लेने से पहले ही घर-घर में घुसे हैं घुसपेठिए
झांसी। केन्द्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने जहां मुलायम सिंह यादव को धरती पुत्र बताया वहीं अखिलेश यादव को ट्विटर पुत्र करार दिया। उन्होंने कहाकि अखिलेश यादव ग्राउंड जीरो पर जाकर काम नहीं करते बल्कि ट्वीट कर हमें घेर लिया जाता है। यहां एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए प्रो. बघेल ने उक्त बात अखिलेश यादव के फेसबुक अकाउंट सस्पेंड होने पर मचे बवाल के बारे में पूछे जाने पर कही।
झांसी के ग्रासलैंड में आयोजित समारोह में हिस्सा लेने के बाद रेलवे स्टेशन पर मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री बघेल ने घुसपैठियों को लेकर अखिलेश यादव द्वारा पीएम पर साधे गए निशाने पर कहाकि प्रधानमंत्री मोदी के पहली बार शपथ लेने के पहले से देश में घुसपैठिए घर-घर घुसे हुए हैं। अखिलेश और विपक्ष के लोग ऐसे बयान सिर्फ मुस्लिम वोटों के तुष्टिकरण और ध्रुवीकरण के लिए देते हैं।
उन्होंने कहाकि मैंने राजनीति की शुरुआत समाजवादी पार्टी से की थी। तब मुला यम सिंह यादव धरती पुत्र थे। वहीं उनके बेटे ट्विटर पुत्र हैं जो मौके पर नहीं जाते हैं। उनके ट्वीट का जवाब देने के लिए हमें रेलवे स्टेशन पर घेरा जाता है। अखिलेश के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य की आजम खान से मुलाकात के सवाल पर कहा कि काश! गिरफ्तारी के समय जब वह तन्हाई से गुजर रहे थे, तब हफ्ते-दस दिन के भीतर चले जाते तो उनकी तन्हाई कुछ कम हो जाती, अब रिहा होने के बाद लोगों को उनकी बहुत याद आ रही है। बसपा सुप्रीमो द्वारा लखनऊ रैली में भाजपा की तारीफ किए जाने पर केंद्रीय मंत्री बघेल ने कहाकि सच को कहना तारीफ नहीं कहते हैं। इस दौरान मंत्री ने देश के कई मुद्दों को लेकर भी बेबाकी से अपनी बात रखी है। बता दें कई बार एसपी सिंह बघेल अखिलेश को ट्विटर पुत्र कहकर संबोधित कर चुके हैं।
