आगरा रेल मंडल में चला स्वच्छ नीर अभियान

0
f12d982a-6d33-45f7-9a1c-1a8e46a171fd

स्वच्छता पखवाड़ा के तहत आगरा कैंट सहित अन्य स्टेशनों पर चला अभियान

सभी रेलवे स्टेशनों पर पेयजल के सभी स्रोतों की गई जांच और सफाई भी

आगरा। रेलवे द्वारा 1 से 15 अक्टूबर तक चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाडे के तहत शनिवार को स्वच्छ नीर अभियान चलाया गया। मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल के निर्देशन में यह विशेष अभियान मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर चलाया गया।

इस अभियान का उद्देश्य रेलवे स्टेशनों, ट्रेनों और जलस्रोतों में जल की स्वच्छता और संरक्षण को बढ़ावा देना है। स्वच्छ नीर अभियान के तहत स्टेशन निदेशक आगरा कैंट संतोष कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व मे पेयजल के सभी स्रोतों की जांच और सफाई की गई। जैविक और तकनीकी उपायों से जल स्रोतों को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया गया। स्टेशनों पर वॉटर वेंडिंग मशीनों की निगरानी और गुणवत्ता परीक्षण किया गया। इस अभियान में जन भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए यात्रियों और रेलवे कर्मचा रियों को शामिल होने के लिए प्रेरित किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *