कांग्रेस ने लगाया बिहार में वोट चोरी का आरोप

0
Congress-Flag-Logo

जमुई में एक घर 247 वोटर पंजीकृत, मुजफ्फरपुर में एक ही नाम तीन जगह दर्ज

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बिहार में भी वोट चोरी का खेल जमकर चल रहा है। अंतिम मतदाता सूची में एक ही घर में सैकड़ों वोटरों के नाम दर्ज कर दिए गए हैं। कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहाकि चुनाव आयोग ने जो अंतिम मतदाता सूची जारी की है उसमें जमुई के एक ही घर के पते पर 247 मतदाता पंजीकृत हैं। जबकि मुजफ्फरपुर में एक व्यक्ति का नाम तीन बार दर्ज कर दिया है। इस सूची में मृतकों के नाम भी दर्ज हैं।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इस तरह के कई मामले सामने आए हैं, लेकिन बिहार की जनता ‘वोट चोरी’ नहीं होने देगी और ऐसा करने वालों को जनता चुनावों में कड़ा सबक सिखाएगी। इसके साथ ही पार्टी ने एक अखबार में छपी खबर भी पोस्ट की है जिसके शीर्षक में जमुई में एक ही घर में 247 मतदाता मुजफ्फरपुर में एक का नाम तीन जगह लिखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *