सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनीं समस्याएं

0
0-75-1759470051-757677-khaskhabar

अधिकारियों को तत्काल शिकायतों के निस्तारण के दिए निर्देश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में जनता दर्शन में विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्या,ं सुनीं और उन्हें मदद का भरोसा दिया। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय ने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए निर्देशित किया है।

जनता दर्शन कार्यक्रम एक सरकारी पहल है, जिसका उद्देश्य आम जनता की समस्याओं को सीधे सुनना और उनका त्वरित समाधान करना है। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2017 में इसे व्यवस्थित रूप से लागू किया। ताकि प्रशासन और जनता के बीच दूरी कम हो। इसका विचार पारदर्शी और जवाबदेह शासन को बढ़ावा देने से प्रेरित है। जनता दर्शन का मकसद जनता की समस्याओं जैसे जमीन विवाद, सरकारी योजनाओं में देरी या प्रशासनिक शिकायतों को सुनकर तुरंत कार्रवाई करना है। यह कार्यक्रम भ्रष्टाचार को कम करने, प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने और जनता का विश्वास जीतने में मदद करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *