राहुल पालीवाल बने आगरा क्लब के सचिव

0
e6dad5f3-699c-4b8c-b3fa-00492e6e10b0

मून टीवी के निदेशक हैं राहुल पालीवाल

इस पद की दौड में शामिल थे 30 लोग

राहुल पालीवाल को मिल रहीं बधाइयां

आगरा। मून टीवी के निदेशक राहुल पालीवाल को आगरा क्लब का सचिव बनाया गया है। मंगलवार को हुई बैठक में उनके नाम की घोषणा की गई। सचिव बनने पर राहुल पालीवाल को बधाइयों का दौर शुरू हो गया। राहुल पालीवाल कई खेल संगठनों से भी जुडे हुए हैं।

आगरा क्लब के नए अध्यक्ष के रूप में मंडलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह के चार्ज संभालने के बाद सचिव पद के लिए चुनाव होना था। इस पद के लिए 30 नाम दौड में शामिल थे। मंगलवार को मंडलायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में सचिव पद पर राहुल पालीवाल के नाम का एलान किया गया। राहुल पालीवाल पूर्व में भी दो बार आगरा क्लब के सचिव रह चुके हैं। साफ-सुथरी छवि के राहुल पालीवाल आगरा ओलंपिक संघ के भी सचिव हैं। इसके अलावा कई अन्य खेल संगठनों से भी जुडे हैं। आगरा में खेलों को बढावा देने में उनका विशेष योगदान है।

162 साल पुराने आगरा क्लब का 1863 में हुआ था। हर साल अध्यक्ष तय होता है। एक-एक साल के लिए अध्यक्ष पद प्रशासन, थल सेना और वायुसेना का कार्यकाल रहता है। सचिव पद के लिए तय शर्तों में पहला वह स्थायी सदस्य हो और दूसरा आठ सदस्यीय मैनेजमेंट कमेटी में न्यूनतम एक साल तक रहा हो। इन दोनों शर्तों में राहुल पालीवाल फिट बैठे। गौरतलब है कि आगरा क्लब के वित्तीय अधिकार सचिव के पास ही रहते हैं। क्लब के 12 सौ से अधिक सदस्य हैं। इनमें 4 सौ स्थायी सदस्य और 8 सौ से अधिक स्थायी सदस्य हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *