नुक्कड नाटक के जरिए दिया स्वच्छता का संदेश
आगरा कैंट स्टेशन सांस्कृतिक दल ने यात्रियों को किया जागरुक
आगरा। स्वच्छ आदतों से जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से आगरा कैंट रेलवे स्टे शन पर नुक्कड नाटक के जरिए यात्रियों को जागरुक करते हुए गंदगी न फैलाने का संदेश दिया। नुक्कड नाटक को देखने के लिए प्लेटफार्म पर बडी संख्या में यात्रियों का झुंड लग गया।

आगरा रेल मंडल में स्वच्छता पखवाडा के तहत मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के मार्गदर्शन में शनिवार को सांस्कृतिक दल द्वारा आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता मिशन आधारित एक नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। इसके जरिए स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों को गाड़ी के अंदर, स्टेशन प्लेतफार्म और अपने आस-पास गंदगी न फैला ने के प्रति जागरुक किया गया। बताया गया कि गंदगी के चलते बीमारियां फैलती हैं। वहीं धूम्रपान भी स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है। ऐसे में न गंदगी फैलाएं और न ही धूम्रपान करें। इस दौरान स्टेशन निदेशक आगरा कैंट संतोष त्रिपाठी, सहायक कार्मिक अधिकारी नितिन सिंह के अलावा रेलवे के सुपरवाइजर, निरीक्षक और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
