मौलाना तौकीर रजा गिरफ्तार, बरेली में इंटरनेट बंद

0
malna-takara-raja_e0e978bf2c1bf3a36f16926e4d9f8549

योगी बोले कि मौलाना भूल गया किसका शासन है

ऐसा सबक सिखाएंगे, पीढ़ियां दंगे करना भूल जाएंगी

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में जुमे पर आई लव मोहम्मद को लेकर बवाल के बाद पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। इत्तेहाद.ए.मिल्लत काउंसिल के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा की गिरफ्तारी के बाद शनिवार शाम को इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं। साथ ही हिंसा को लेकर जांच टीम भी बनाई गई है। जांच टीम को 10 दिन के भीतर रिपोर्ट देनी होगी।

बरेली जिले में इत्तेहाद.ए.मिल्लत काउंसिल के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने 48 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद करने का आदेश दिया है। प्रशासन का कहना है कि जिले में माहौल बिगड़ने की आशंका के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। इस फैसले से शहर में इंटरनेट से जुड़ी सभी गतिविधियां प्रभावित होंगी, जिसमें मोबाइल डेटाए ब्रॉडबैंड और अन्य इंटरनेट सेवाएं शामिल हैं।

बीएसएनएल के क्षेत्रीय कार्यालय के जीएम पंकज पोरवाल ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शनिवार को सोशल मीडिया पर जो पत्र वायरल हुआ है, वह सही है। हमारे पास आधिकारिक पत्र आ गया है। प्रशासन के आदेश के अनुसार सभी इंटरनेट सेवा देने वाली कंपनियों ने अपनी सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी हैं। उन्होंने कहाकि जैसे ही प्रशासन अनुमति देगा। सेवाएं पुनः शुरू कर दी जाएंगी। अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अफवाहें फैलने की आशंका थी, जो स्थिति को और तनावपूर्ण बना सकती थीं। इसलिए इंटरनेट बंद करने का निर्णय लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *