2027 सरकार बनने पर, व्यापारियों की हर मांग पूरी की जाएगी और आगरा का विकास किया जाएगा-अखिलेश यादव (राष्ट्रीय अध्यक्ष,सपा)
लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आगरा दक्षिण विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी विनय अग्रवाल ने लखनऊ कार्यालय में बुधवार को आगरा दक्षिण विधानसभा 2027 एवं आगरा में आयोजित होने वाली छोटे मझोले व्यापारियों के लिए इंडिया विजन पर गहन चर्चा की l
विनय अग्रवाल ने अवगत कराया हम सभी आगरा दक्षिण विधानसभा के मतदाताओं के साथ शासन प्रशासन और पुलिस में उनकी बात उठाते हैं और उनके लिए संघर्ष करते हैं l
छोटे मझौल कारोबारी को लेकर गहन चर्चा हुई और उनकी समस्याओं के निदान के बारे में भी चर्चा की l बागपत में हुई अग्रवाल व्यापारियों की हत्या के बारे में भी अवगत कराया l
व्यापारियों को व्यापारी सुरक्षा आयोग के गठन की मांग, व्यापारियों को पेंशन, व्यापारियों को लाइसेंस हथियार, व्यापारियों को बीमा सीमा बढ़ाने की माँग आदि पर चर्चा की l
आगरा दक्षिण विधानसभा के जोन, सेक्टर और बूथ गठन पर भी चर्चा हुई l
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने असवासन दिया और कहा 2027 सरकार बनने पर, व्यापारियों की हर मांग पूरी की जाएगी और आगरा का विकास किया जाएगा l
पूर्व प्रत्याशी आगरा दक्षिण विधानसभा विनय अग्रवालन के नेतृत्व में आगरा दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष सतीश चाहर, वरिष्ठ नेता राकेश अग्रवाल, सोमेश गुप्ता, पूर्व पार्षद राजपाल यादव, जोन प्रभारी सुशील गुप्ता, हिमांशु आदि थे l
