आरपीएफ मथुरा ने विद्यार्थियों को रेलवे सुरक्षा, संरक्षा और स्वच्छता के प्रति स्कूली बच्चों को किया जागरुक

0
64c5300e-8382-413c-9c90-06b2c62814d0

मथुरा। रेलवे सुरक्षा बल मथुरा जंक्शन द्वारा शनिवार को चलाए गए विशेष जागरूकता अभियान के तहत विद्यार्थियों को रेलवे सुरक्षा, स्वच्छता, यात्री सुरक्षा और सामाजिक अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण विषयों पर जान कारी दी गई।
मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल के निर्देशन मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पी. राज मोहन के नेतृत्व में सहायक सुरक्षा आयुक्त अरुण कुमार वर्मा की अगुवाई में चलाए गए विशेष अभियान में नरहोली पुल के नीचे रेलवे ट्रैक के पास स्थित एस.आर. पब्लिक स्कूल पहुंचकर विद्यार्थियों के मध्य जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। विद्यार्थियों को बताया गया कि चलती ट्रेनों पर पत्थर फेंकना अथवा रेलवे ट्रैक पर गिट्टी रखना एक गंभीर अपराध है। इससे यात्रियों की जान को खतरा हो सकता है और रेलवे को राजस्व हानि होती है। इसके कानूनी प्रावधानों की भी जानकारी दी गई।

रेलवे ट्रैक पार न करने और स्वच्छता का महत्व बताया

छात्रों को रेलवे ट्रैक पार न करने, स्टेशन परिसर और ट्रैक के आसपास गंदगी न फैलाने के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें स्वच्छता के महत्व से अवगत कराते हुए रेलवे परिसर को साफ-सुथरा बनाए रखने का संदेश दिया गया। साथ ही बच्चों को मानव और बाल तस्करी के खतरों के बारे में भी बताया गया। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत रेल मदद 139, रेलवे सुरक्षा बल अथवा संबंधित अधिकारियों को देने के लिए प्रेरित किया गया।

जहरखुरानी से बचाव के उपाय

यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत विद्यार्थियों को समझाया गया कि यात्रा के दौरान किसी अनजान व्यक्ति से खाने-पीने की वस्तुएं स्वीकार न करें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा वस्तु की सूचना तत्काल हेल्पलाइन नंबर 139 पर दें। यात्री सामान की चोरी की घटनाओं से बचाव के लिए सावधानियों की जानकारी दी गई और स्टेशन परिसर में ज्वलनशील पदार्थ न ले जाने के संबंध में भी विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जागरूकता संदेशों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण और आरपीएफ स्टाफ भी उपस्थित रहे। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक रेल सुरक्षा बल मथुरा, उपनिरीक्षक उपदेश कुमार कौशिक, सूरज मीना, हमराह स्टाफ मौजूद रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरे