मनीष बंसल ने संभाला आगरा के नए डीएम का पदभार

0
DM-Agra-Manish-Bansal-1776756963692_v

नवागत डीएम बोले, पीड़ित को निचले स्तर पर ही मिले न्याय

मेट्रो निर्माण से शहरवासियों को हो रही दिक्कतें दूर की जाएंगी

आगरा। पीडित को न्याय के लिए भटकना न पडे। उसे निचले स्तर पर ही न्याय मिले, जिस स्तर की समस्या है, उसी स्तर पर उसका समाधान होना चाहिए। यही उनकी पहली प्राथमिकता है। यह बात मंगलवार दोपहर को नवागत जिलाधिकारी मनीष बंसल ने अपना चार्ज ग्रहण करने के बाद मीडिया से मुखातिब होते कही। चार्ज ग्रहण के बाद डीएम ने स्टाफ से मुलाकात के बाद जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की। इससे पहले नवागत डीएम मनीष बंसल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
आईएएस अरविंद मल्लप्पा बंगारी के ट्रांसफर होने के बाद आईएएस मनीष बंसल ने आगरा के नए डीएम के रूप में मंगलवार दोपहर को चार्ज संभाला। वे सहारनपुर में डीएम थे। आगरा के कोषागार में पहुंचे नवागत डीएम का स्टाफ ने स्वागत किया। मीडिया से बातचीत के दौरान नवागत डीएम ने अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं। उन्होंने कहाकि सबसे पहले देश और प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं को धरातल पर तेजी से उतारा जाएगा। उनका लाभ हर व्यक्ति को मिले। फरियादियों की समस्याओं का निचले स्तर पर ही समाधान हो।
नवागत जिलाधिकारी ने कहाकि ब्लॉक और तहसील स्तर पर ही समस्याओं का समाधान होना चाहिए। जिस स्तर की समस्या है, उस स्तर पर उसका समाधान हो ना चाहिए। अगर, ऐसा नहीं होता है तो लापरवाही उजागर होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहाकि आगरा एक अंतरराष्ट्रीय शहर है। ऐसे में इस जनपद को और ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए हम सब एक टीम के रूप में काम करेंगे।

शहर में नहीं होने दी जाएगी पानी की समस्या

नवागत जिलाधिकारी ने कहाकि आगरा में पेयजल के संबंध में कई योजनाएं क्रिया न्वित की जा रही हैं। ऐसे में गर्मी के सीजन में पानी की समस्या नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहाकि मेट्रो एक महत्वाकांक्षी परियोजना है। ऐसे में शहरवासियों के सामने कुछ समस्याएं आ रही होंगी। मेरा प्रयास होगा कि इन समस्याओं को समझकर उनका समाधान कराने का प्रयास किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *