उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल ने थियोसोफिकल सोसाइटी के सहयोग से लगाया स्वास्थ्य शिविर

0
e6303df3-e148-4331-9897-e14ed2bc2d79

आगरा। उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल ने रविवार को थियोसोफिकल सोसाइटी के सहयोग से निर्वाण लॉज में एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया। शिविर डॉ. राजेंद्र मोहन मल्होत्रा की स्मृति में समर्पित था, जिसमें बडी संख्या में मरीजों ने लाभ उठाया।
डॉ राजेंद्र मल्होत्रा इस सोसाइटी की प्रेसिडेंट रह चुके हैं। शिविर में मरीजों को ऑर्थोपेडिक, जनरल मेडिसिन और स्त्री रोग (गायनी) विशेषज्ञों ने निःशुल्क परामर्श दिया। शिविर में आए मरीजों को बताया गया कि समय रहते बीमारियों की पहचान और सही इलाज से गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। विशेष रूप से जोड़ों के दर्द, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, और महिलाओं से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
हॉस्पिटल के बिजनेस डेवलेपमेंट हेड तरुण मैनी ने कैंप की विशेष देखरेख की और कहाकि थियोसॉफिकल सोसाइटी के सहयोग से इसी जगह यह हेल्थ कैंप प्रत्येक माह के तीसरे रविवार को आयोजित किए जाते रहेंगे। थियोसोफिकल सोसाइटी के प्रेसिडेंट हरवंश, वाइस प्रेसिडेंट श्याम किशोर और सचिव प्रवीन और अन्य वरिष्ठ लोगों ने डॉ राजेंद्र मोहन मल्होत्रा को याद किया और कैंप लगाने के लिए अस्पताल प्रबंधन का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *