यूपी के मथुरा में हादसाः यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस पलटी, मची चीख-पुकार, दो दर्जन यात्री घायल

0
b9bff36c-15e0-4d96-9708-c95ba54baca8

मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। मथुरा स्थित नौहझील थाना क्षेत्र में माइल स्टोन 76 पर एक स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस के पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।

हादसे में 20 से अधिक यात्री घायल हुए। थाना प्रभारी सोनू सिंह मय पुलिस फोर्स के मौके पहुंचे। उन्होंने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया। एंबुलेंस और राहगीरों की मदद से घायल यात्रियों को बस से निकाला गया। पुलिस ने सभी घायलों को नौहझील सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। वहां उनका उपचार जारी है। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने भी बचाव कार्य में सहयोग किया। कुछ यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। अन्य यात्रियों को मामूली चोटें लगी हैं। नौहझील सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की टीम घायलों का इलाज कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *