कासगंज.-मथुरा पैसेंजर चलेगी गंगापुर सिटी तक
रेलवे ने उक्त ट्रेन का किया अस्थायी विस्तार
आगरा। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी सं. 55335-55336 कासगंज जं.-मथुरा जं. पैसेंजर (प्रतिदिन) का अस्थायी तौर पर गंगापुर सिटी तक विस्तार कर संचालन किया जा रहा है। इस ट्रेन का प्रतिदिन अस्थायी विस्तार 4 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 तक प्रभावी रहेगा।
गाड़ी सं. 55335 (कासगंज जं.-गंगापुर सिटी कासगंज जं. से प्रस्थान 11.40 बजे, मथुरा जं. आगमन 14.20 बजे और प्रस्थान 15.20 बजे। इसके उपरांत यह गाड़ी भरतपुर जं. (15.53-15.55), बयाना जं. (16.23-16.25), हिंडौन सिटी (16.53-16.55), श्री महावीर जी (17.05-17.07) होते हुए गंगापुर सिटी जं. पर 18.20 बजे पहुंचेगी। वहीं गाड़ी सं. 55336 (गंगापुर सिटी-कासगंज जं. गंगापुर सिटी जं. से प्रस्थान 19.00 बजे, श्री महावीर जी (19.23-19.25), हिंडौन सिटी (19.35-19.37), बयाना जं. (20.03-20.05), भरतपुर जं. (20.38-20.40) होते हुए मथुरा जं. आगमन 21.55 बजे और प्रस्थान 22.00 बजे। तत्पश्चात कासगंज जं. पर 00.30 बजे आगमन होगा।
