समता एक्सप्रेस से उठा धुंआ, दहशत में आए यात्री, बिल्लोचपुरा पर 26 मिनट तक रुकी रही ट्रेन

0
samta_board

नई दिल्ली से विशाखापट्टनम जा रही थी समता एक्सप्रेस, कई ट्रेनें रहीं प्रभावित

आगरा। नई दिल्ली से विशाखापट्टनम जा रही समता एक्सप्रेस में गुरुवार सुबह 9.23 बजे बिल्लोचपुरा स्टेशन के पास एसी थर्ड के कोच बी-5 में धुआं निकलने से यात्रियों में हड़कंप मच गया।

लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। जांच में पता चला कि हॉट एक्सेल होने के कारण धुआं निकला है। इस दौरान 26 मिनट तक समता एक्सप्रसे स्टेशन पर रुकी रही। पूरी जांच के बाद ही ट्रेन को आगरा कैंट के लिए रवाना किया गया।

इस ट्रेन के पीछे ताज एक्सप्रेस, गतिमान एक्सप्रेस, होशियारपुर एक्सप्रेस और कर्नाटक एक्सप्रेस भी चल रही थीं, जिन्हें 5 से 7 मिनट तक रोका गया। हॉट एक्सेल के चलते नई दिल्ली से आगरा रूट पर कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *