झांसी मंडल के पियूष खन्ना माह फरवरी के सर्वश्रेष्ठ रेलकर्मी घोषित
महाप्रबन्धक नरेश पाल सिंह ने 14 रेल कर्मियों को किया पुरस्कृत
आगरा रेल मंडल से 7 रेल कर्मचारियों को किया गया पुरस्कृत
प्रयागराज। रेलवे संरक्षा के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने प्रयागराज, झांसी और आगरा रेल मंडल से फरवरी 2026 माह के लिए चयनित 14 रेलकर्मियों को रेल संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस दौरान उत्तर मध्य रेलवे के विभागाध्यक्ष भी मौजूद रहे।
महाप्रबंधक रेलवे द्वारा पुरस्कृत किए गए कर्मचारियों में अभय प्रताप सिंह, ट्रैक मेन्टेनर कुरस्तीकलां, अवध किशोर, ट्रैक मेन्टेनर मैनपुरी और मो. इमरान ट्रैक मेन्टेनर- चुर्क तीनों प्रयागराज मण्डल से हैं।
जबकि अजय कुमार, ट्रैक मेन्टेनर टीकमगढ़ झांसी मण्डल, सत्येन्द्र, ट्रैकमैन बिल्लोचपुरा आगरा मण्डल, विश्वनाथ, ट्रैकमैन बिल्लोचपुर आगरा मण्डल, रघुवीर सिंह गुर्जर, लोको पायलट-मालगाड़ी आगरा कैण्ट, प्रवीणकांत, सहायक लोको पायलट आगरा कैण्ट आगरा मण्डल, सतीश चन्द्र, तकनीशियन (एस एण्ड टी) बिन्दकी रोड प्रयागराज मण्डल, शशिकांत मीना, वरि. टेक्नीशियन (एस एण्ड टी) आगरा सिटी आगरा मण्डल,
प्रशांत कुमार, स्टेशन मास्टर शिवालाटेहू प्रयागराज मण्डल, मोहन सिंह, वरि. गुड्स ट्रेन मैनेजर, आगरा कैण्ट आगरा मण्डल, जितेन्द्र सिंह, वरि. गुड्स ट्रेन मैनेजर, आगरा कैण्ट आगरा मण्डल और पियूष खन्ना, कांटेवाला (ए) बबीना झांसी मण्डल शामिल हैं। इसमें पियूष खन्ना, कांटेवाला (ए) बबीना झांसी मण्डल को माह के सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी के संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।








