भाजपा कर रही सनातन का अपमानः शिवपाल यादव

0
3e3bd6c6-afd2-4ec9-b30d-157cae8d9797

आगरा में सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने भाजपा पर बोला तीखा हमला

फिल्म धुरंधर-2 में अतीक की कहानी के सवाल पर भड़के शिवपाल

मीडिया पर उठाया सवाल, बताया भाजपा का एजेंडा सेट करने वाला

आगरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव रविवार को आगरा में भाजपा पर सरकार जमकर हमला बोला। मीडिया से रूबरू होते हुए शिवपाल यादव शंकराचार्य के अपमान से लेकर गौशालाओं की बदहाली और फिल्म धुुरंधर-2 को लेकर पूछे गए सवालों पर जमकर बिफरे।

आगरा के यमुनापार के शाहदरा में निजी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने शंकराचार्य के अपमान के मुद्दे पर कहाकि भाजपा सनातन धर्म का अपमान कर रही है। भाजपा केवल दिखावे की राजनीति कर रही है। जबकि जमीनी स्तर पर धार्मिक और सामाजिक मूल्यों की अनदेखी हो रही है। गौशालाओं की स्थिति पर शिवपाल यादव ने कहाकि प्रदेश में गौशालाओं की हालत बेहद खराब है। सपा सरकार बनने पर गौसेवा को प्राथमिकता दी जाएगी और व्यवस्थाओं को सुधारा जाएगा।

सपा महासचिव ने कहाकि प्रदेश में सपा सरकार बनने देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के पैतृक स्थान बाह क्षेत्र को जिला बनाया जाएगा। ताकि क्षेत्र का समुचित विकास हो सके। वहीं धुरंधर-2 फिल्म में माफिया अतीक अहमद के पाकिस्तान से रिश्तों को लेकर पूछे गए सवाल पर शिवपाल यादव भड़क गए। उन्होंने मीडिया पर ही सवाल उठाते हुए कहाकि भाजपा ने एजेंडा सेट करके आप लोगों को भेजा है। इस दौरान उन्होंने कुछ मीडिया कर्मियों को भाजपा का एजेंट तक बता दिया। शिवपाल यादव के इस दौरे और बयानों से आगरा की सियासत में हलचल तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *