घर से नाराज होकर आभूषण लेकर निकली महिला को जीआरपी अलीगढ ने परिजनों के सुपुर्द किया
महिला को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम का जताया आभार
अलीगढ। पति से विवाद होने पर रूठी पत्नी लाखों के आभूषण समेटकर घर से निकली और स्टेशन पहुंच गई। जहां ट्रेन का इंतजार कर रही अकेली महिला को बैठा देखकर जीआरपी पुलिस ने पूछताछ की तो महिला ने महिला ने सारी बात बताई। बाद में पुलिस ने महिला को उसके पति के सुपुर्द कर दिया।
अलीगढ रेलवे स्टेशन पर प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में जीआरपी पुलिस टीम द्वारा चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान प्लेटफार्म पर एक महिला मय बैग के अकेली बैठी हुई दिखाई दी। शक होने पुलिस टीम द्वारा पूछताछ की गई तो महिला ने खुद को औरैया का निवासी बताया। बताया कि उसका अपने पति से विवाद हो गया था। इस पर वह गुस्से में घर से करीब 5 लाख रूपये के आभूषण लेकर निकल आई। स्टेशन पर वह ट्रेन का इंतजार कर रही थी। महिला से पूछताछ के बाद राजकीय रेलवे पुलिस उसके पति का मोबाइल नम्बर लेकर सूचना दी।
ससुरालीजनों के आने पर जेवरात सहित उसके पति व सास के सुपुर्द कर दिया गया। महिला को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम का आभार जताया। महिला को उसके परिजनों से मिलाने वाली पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक लक्ष्मी सिंह, महिला हैड कांस्टेबिल मंजू, वरूण कुमार, राहुल देव और कांस्टेबिल प्रशांत कुमार आदि शामिल रहे।

