डीजीपी राजीव कृष्ण की प्रदेशवासियों से अपील, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं रंगों का पर्व होली

0
2026_3image_17_19_040607160dgprajivkrishna-ll

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने प्रदेशवासियों और पुलिस परिवार को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी नागरिकों से रंगों का पर्व आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। साथ ही हिदायत दी कि इस दौरान सुरक्षा और मर्यादा का विशेष ध्यान रखें।

डीजीपी ने कहाकि होली रंगों और खुशियों का पर्व है, जो समाज में प्रेम, भाईचारा और एकता का संदेश देता है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि होली खेलते समय केवल प्राकृतिक और सुरक्षित रंगों का ही उपयोग करें। ताकि किसी को किसी प्रकार की शारीरिक हानि न पहुंचे। किसी भी व्यक्ति की इच्छा के विरुद्ध रंग न लगाया जाए, बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं का रखा जाए विशेष सम्मान।

डीजीपी राजीव कृष्ण ने होली के दौरान यातायात नियमों का पालन करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहाकि त्योहार की खुशी में लोग अक्सर लापरवाही बरतते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं और यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करें।

डीजीपी ने आश्वस्त किया कि होली पर प्रदेश भर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने कहाकि उत्तर प्रदेश पुलिस का उद्देश्य है कि हर नागरिक सुरक्षित वातावरण में त्योहार का आनंद ले सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरे