लेम्बोर्गिनी कांड पर बोले अखिलेश, हथेली गरम, पुलिस नरम

0
b129c079-4784-46e3-bff0-31f902ce8420

सपा सुप्रीमो ने कहा, भाजपा ने कानपुर को बदनामपुर बना दिया

बंद फैक्ट्रियां पहचान बनीं, सपा आई तो शुरू होगी लाल इमली

कानपुर। समाजवादी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहाकि भाजपा ने कानपुर को बदनामपुर बना दिया है। कानपुर का नाम आज कार पलटाने, पुलिस-वकील की गुटबाजी, एनकाउंटर की स्क्रिप्ट लिखवाने, गरीब ब्राह्मण मां-बेटी की झोपड़ी जलाने, सीएमओ द्वारा डीएम के विरोध में प्रेस कांफ्रेंस करने के लिए जाना जाता है।
लाल इमली का बंद होना, गंगा में भ्रष्टाचार के काले नाले गिरने के तौर पर लोग आज कानपुर को जानते हैं। भाजपा को कानपुर में जो इंफ्रास्ट्रक्चर देना चाहिए था, वह नहीं मिला। सपा सरकार आने पर कानपुर में लखनऊ से भी बेहतर रिवर फ्रंट बनेगा। लाल इमली फिर से गुलजार होगी।

सपा जिलाध्यक्ष फजल महमूद के सिविल लाइन आवास पर शुक्रवार को अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहाकि स्मार्ट सिटी कानपुर का नाम जामपुर सिटी कर दें। कानपुर प्रशासन को तो मोतियाबिंद हो गया है। उन्हें जाम दिखाई नहीं देता है। भाजपा को कानपुर में जो इंफ्रास्ट्रक्चर देना चाहिए था, वह नहीं मिला। सबसे महत्वपूर्ण बिजली है। पनकी में जो प्लांट लगा था, उससे बिजली की समस्या हल हो जाती, लेकिन वह नहीं हुआ। कानपुर में सबसे ज्यादा गुंजाइश है। यहां बड़े पैमाने पर निवेश आ सकता है।

यहां इकोसिस्टम और उद्योग हैं। सरकार सहूलियत दे तो यहां से निवेश बड़े पैमाने पर आएगा। भाजपा ने ट्रांस गंगा सिटी को बर्बाद कर दिया। एसआईआर होने के बाद भी अब फार्म 7 देने का क्या मतलब है। भाजपा ने कोई बड़ी कंपनी हायर की है, जो इलेक्शन कमीशन से मिलकर भाजपा के इशारे पर वोट कटवा रही है। एसआईआर का प्रोसेस गलत है। उन्होंने कहाकि भाजपा मेक इन इंडिया का दावा करती है, लेकिन हवाई जहाज खरीदने का 4 लाख करोड़ का टेंडर किसी बाहरी को दे दिया। आज बेसिक शिक्षा का हाल बुरा है। माध्यमिक शिक्षा को बर्बाद कर दिया। अभी बजट आया है, जो किसानों को बर्बाद करने वाला है। लेम्बोर्गिनी कांड पर बोले कि हथेली गरम, पुलिस नरम।

कहाकि वाराणसी में अहिल्याबाई की मृर्ति तोड़ी गई। वहां नेपाल नरेश ने जो घंटा दिया था। वह घंटा भी चोरी हो गया। भाजपा बताए वह घंटा कहां है? अखिलेश ने कहाकि बुंदेलखंड में जो डिफेंस कॉरिडोर बन रहा है। वहां पर कोई सुतली बम भी बन रहा हो तो मुझे कोई बताए? समाजवादी पार्टी से भाजपाघबराई हुई है। सपा सरकार में ग्रीन पार्क में कितने मैच हुए थे और अब कितने मैच होते हैं?

अखिलेश ने कहा कि चीन पूरे बाजार पर कब्जा कर चुका है। धीरे-धीरे जमीनों पर कब्जा कर रहा है। भाजपा जब आई थी तब भारत का क्षेत्रफल कितना था और अब कितना क्षेत्रफल बचा है? भाजपा बस इतना बता दे।

गंगापुल पर 90 मिनट का जाम, अखिलेश ने वीडियो शेयर किया

लखनऊ से कानपुर जाते समय सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गंगा बैराज पर भीषण जाम का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा-दावा तो ये है कि लखनऊ से कानपुर 45 मिनट में पहुंचा देंगे, उल्टी गणितवालों से सब पूछ रहे हैं कि दो स्मार्ट सिटी के बीच में ये जो गंगा ब्रिज पर 90 मिनट का जाम लगता है। वो इसमें शामिल है या अनुपूरक बजट की तरह इसकी बात अलग से की जाएगी। भाजपाइयों की यही सबसे बुरी बात है कि जितना बताते नहीं हैं, उससे दोगुना छिपाते हैं। करीब 90 मिनट के जाम के बाद सपा प्रमुख जाजमऊ पहुंचे। अखिलेश यादव ने कहाकि समाजवादी पार्टी जनता के हितों के लिए संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनता बदलाव चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *