ऑयल मिल कारोबारी ने गोली मार की खुदकुशी, कार में खून से लथपथ मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

0
untitled-design-14_1770536836

शास्त्रीपुरम डीपीएस स्कूल के समीप देर रात हुई घटना

घर पर फोन कर कहा मैं अब और जीना नहीं चाहता

आगरा। सिकंदरा थाना क्षेत्र के शास्त्रीपुरम स्थित डीपीएस स्कूल के पास बीती रात तेल कारोबारी ने कार के अंदर खुद को तमंचे से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। मरने से पहले कारोबारी ने अपने परिवार को फोन कर कहाकि अब मैं जीना नहीं चाहता हूं। मन भर गया है और फिर खुद को गोली से उडा लिया। पिता अमर रजावत ने मृतक की शिनाख्त अपने पुत्र विश्वजीत सिंह के रूप में की। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

कारोबारी विश्वजीत ने घर से करीब तीन सौ मीटर दूर अपनी रिट्स कार में गोली मारी। जब तक पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे तब तक कारोबारी की मौत हो चुकी थी। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। कार से करीब 9 हजार रुपए, शराब की बोतल और डैशबोर्ड में ब्लड जांच रिपोर्ट मिली। शास्त्रीपुरम के रहने वाले तीस वर्षीय विश्वजीत की ऑयल मिल थी। विश्वजीत तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। पिता अमर रजावत निवासी निखिल एस्टेट केनरा बैंक में बैंकिंग करसपोंडेंट हैं।

परिजनों ने बताया कि विश्वजीत का एक्सीडेंट हो गया था। उसका इलाज चल रहा था। वह मानसिक रूप से परेशान थे। इससे पहले भी वह दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। वह घर से तेल मिल जाने की बात कहकर निकला था। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि शनिवार रात करीब 10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि शास्त्रीपुरम डीपीएस के पास एक कार खड़ी है। कार से गोली चलने की आवाज आई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कार को खोलकर देखा तो अंदर एक युवक लहूलुहान पड़ा था। उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को कार के अंदर से एक पिस्टल और तमंचा मिला। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरे