नागेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला मंडलायुक्त आगरा का पदभार

0
image_870x_697f46e2484a9

मंडलायुक्त कार्यालय पर दिया गया गार्ड आफ आनर

डीएम सहित अन्य अधिकारियों ने बुके देकर किया स्वागत

निवर्तमान मंडलायुक्त शैलेन्द्र सिंह भी इस दौरान रहे मौजूद

आगरा। वरिष्ठ आईएएस नागेन्द्र प्रताप सिंह ने रविवार को रविवार को मंडलायुक्त आगरा का पदभार ग्रहण किया। इस दौरान जिले के प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। नवागत मंडलायुक्त को कार्यालय पर ही गार्ड आफ आनर दिया गया।

इस मौके पर मण्डल आयुक्त पद से सेवानिवृत्त हुए शैलेन्द्र कुमार सिंह, जिलाधिका री अरविन्द मल्लप्पा बंगारी, अपर आयुक्त प्रशासन राजेश कुमार, अपर आयुक्त न्यायिक मंजूलता और आयुक्त पीए पदम चंद्र मिश्रा ने नवागत मण्डल आयुक्त को बुके देकर स्वागत किया। इससे पूर्व नवागत मंडलायुक्त नागेन्द्र प्रताप को सम्मान स्वरूप गार्ड ऑफ ऑनर भी प्रदान किया गया।

मूलरूप से इटावा जनपद निवासी मंडलायुक्त नागेन्द्र प्रताप अपने प्रशासनिक करियर में वे विकास, पर्यटन और औद्योगिक प्राधिकरणों से जुड़े महत्वपूर्ण दायित्वों को संभाल चुके हैं। इससे पहले वे यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण यीडा में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के रूप में कार्यरत थे। नागेन्द्र प्रताप सिंह वर्ष 2016 में आगरा में मुख्य विकास अधिकारी के रूप में विकास योजनाओं को गति दी थी। इसके बाद वर्ष 2017 में लखनऊ स्थित यूपी ब्रज तीर्थ विकास परिषद और वर्ष 2018 में मथुरा में ब्रज तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के रूप में कार्य किया। उन्होंने धार्मिक पर्यटन विकास को नई दिशा दी। इसी अवधि में वे मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष भी रहे। वर्ष 2024 में बांदा जिले के जिलाधिकारी के रूप में उनके कार्यकाल को प्रशासनिक दक्षता के लिए सराहा गया। अब आगरा मण्डल की कमान संभाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *