बोदला चैराहे पर गुब्बारे में गैस भरने वाला सिलेंडर फटा, मोपेड के उडे परखच्चे, युवक हुआ लहूलुहान, धमाके से फैली दहशत
आगरा। जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी के साथ दहशत फैल गई, जब गुब्बारों में गैस भरने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा एक सिलेंडर अचानक फट गया। तेज धमाके के साथ हुए इस हादसे में गुब्बारे बेच रहे युवक का पैर उड़ गया। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास मौजूद लोग घबराकर इधर-उधर भाग खड़े हुए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस नेघायल युवक को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल भेजा। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
बताया जाता है कि मोपेड पर गुब्बारों में गैस भरने वाला सिलेंडर लेकर युवक जा रहा था। मारुति स्टेट बोदला रोड पर अचानक सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। धमाका जबरदस्त था दूर-दूर तक आवाज सुनाई दी गई। लोग दहशत में आ गए। धमाके में मोपेड के परखच्चे उड गए। गंभीर हालत में घायल युवक सडक पर तडपता रहा। उसका एक पैर उड गया। बताया जाता है कि जिस समय हादसा हुआ उस समय स्कूल के कुछ बच्चे भी मौजूद थे। कुछ बच्चों के चोटें भी आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
