गायत्री पब्लिक स्कूल शास्त्रीपुरम में विद्यार्थी सफलता की यात्रा से हुए रूबरू

0
3d03a0da-262e-4a33-a080-2bf363f64b48

जीपीएस टाॅक मिशन जीत छात्रों के सपनों को दिशा देने की ऐतिहासिक पहल

आगरा। गायत्री पब्लिक स्कूल शास्त्रीपुरम शिक्षा की गुणवत्ता के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, करियर जागरूकता और भविष्य निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। इसी के मद्देनजर विद्यालय द्वारा एक विशेष प्रेरणादायक सत्र जीपीएस टाॅक मिशन जीत का आयोजन रविवार को विद्यालय परिसर में किया गया।

इस करियर टॉक में देश के अत्यंत लोकप्रिय यूट्यूबर, मोटिवेशनल स्पीकर और युवा उद्यमी शोभित निरवान मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। शोभित निरवान युवाओं के बीच एक जाना-पहचाना नाम हैं, जिनके यूट्यूब प्लेटफार्म पर 35 लाख (3.5 मिलियन) से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं। वे अपने वास्तविक जीवन के अनुभवों, शैक्षणिक संघर्षों और सफलता की यात्रा के माध्यम से विद्यार्थियों को सही करियर विकल्प चुनने, लक्ष्य स्पष्ट करने, पढ़ाई में निरंतरता बनाए रखने और अपने जुनून को पहचानकर उसे उपलब्धि में बदलने की प्रेरणा देते हैं।

यह कार्यक्रम आगरा और आसपास के क्षेत्रों के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों के लिए पूर्णतः निःशुल्क रहा। दोपहर एक बजे तक पंजीकरण गायत्री पब्लिक स्कूल परिसर में किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को भविष्य के कैरियर सम्बन्धी रूबरू कराया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *