ट्रेन में यात्रा के दौरान महिलाओं की हमसफर बन रही मेरी सहेली

0
6b7ec0fb-8d9f-4a83-a46e-f12beb0f8847

रेलवे की सुरक्षा की ओर एक कदमः आरपीएफ की मेरी सहेली टीम सफर में महिला यात्रियों को दे रही सुरक्षा और सुविधा

आगरा रेल मंडल की 6 टीमें अप्रैल से दिसम्बर तक 44 हजार से अधिक महिला यात्रियों सफर में कर चुकीं हैं सहायता

आगरा। रेलवे सुरक्षा बल की मेरी सहेली टीम ट्रेनों में अकेले सफर करने वाली महिला यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा का ख्याल रख रही हैं। यह टीम ट्रेन के अंदर पहुंचकर महिला यात्रियों को यह अहसास कराती हैं कि सफर के दौरान अकेली नहीं हैं। आगरा रेल मंडल में आरपीएफ की आधा दर्जन टीमों द्वारा महिला यात्रियों को सहायता प्रदान की जा रही है।

मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल के निर्देशन और वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पी राज मोहन की अगवाई में आगरा मंडल में आरपीएफ ने अप्रैल 2025 में आॅपरे शन मेरी सहेगी शुरू किया गया। इस ऑपरेशन के तहत आरपीएफ की 6 टीमो द्वारा कुल अप्रैल से दिसम्बर तक 44,856 महिला यात्रियों को सहायता प्रदान की गई है।

रेलवे प्रशासन इन दिनों ट्रेनों में अकेली यात्रा कर रही महिलाओं को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो और सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचने के लिए मेरी सहेली योजना चलाई जा रही है। यह योजना लंबी दूरी की ट्रेनों में लागू की गई है।

आगरा रेल मंडल की जनसम्पर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि मेरी सहेली योजना के तहत अकेली महिला यात्रियों की सफर की पूरी जानकारी गाड़ी के प्रारंभ स्टेशन से ही अगले नामित स्टेशनों में रेलवे सुरक्षा बल की महिला बल को दे दी जाती है। स्टेशन पर ट्रेन के आगमन होते ही मेरी सहेली टीम कोचों में जाकर महिला यात्रियों से संपर्क कर बात करती है। साथ ही उनको होने वाली परेशानियों को दूर करने का पूरा प्रयास किया जाता है। ऐसे में इन दिनों अकेली यात्रा कर रही महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर रही है। इसमें महिला कांस्टेबल की ड्यूटी लगाई है, जो आगरा मण्डल से गुजरने वाली सभी ट्रेनों की जांच कर महिला यात्रियों को सुरक्षा प्रदान कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *