कार की रफ्तार ने ले ली बाइक सवार दम्पत्ति की जान

0
road-accident-demo_243dc93ea713c925961e0d987e78d66e (1)

फतेहाबाद क्षेत्र में सुबह हुआ भीषण हादसा

मप्र के मुरैना निवासी है कार सवार दम्पत्ति

दम्पत्ति की मौत से परिजनों में मचा कोहराम

आगरा। फतेहाबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दम्पत्ति को अपनी चपेट में लेकर रौंद दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दंपत्ति कई फीट उछल कर सडक पर गिर गए। हादसे में बाइक सवार दंपत्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह नौ बजे बाह -फतेहाबाद मार्ग पर सनराइज हॉस्पिटल के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दंपत्ति कई फीट उछलकर सडक पर गिरे। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से जा टकराई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर फतेहाबाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा भेजा। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

मृतक दंपत्ति मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के थाना पोरसा निवासी 45 वर्षीय बलराम पुत्र जनवेद सिंह और उसकी 42 वर्षीय पत्नी रेखा है। पुलिस ने दोनों शवों पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। वहीं हादसे के बाद मौके पर छोडी गई कार को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार कार सवारों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *