अधिकारी रखें ध्यान…कोई खुले में न सोएः योगी

0
8141b56e-8c1f-4b64-8923-9bf6ef2856f5

ठंड के प्रकोप के बीच मुख्यमंत्री योगी का अधिकारियों को सख्त निर्देश

रैन बसेरों व सार्वजनिक स्थानों पर हीटर और अलावा भी जलवाए जाएं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ठंड और कोहरे के प्रकोप को देखते हुए प्रदेश के अफसरों को सख्त निर्देश दिए कि कोई भी व्यक्ति खुले में सोता न मिले। उन्होंने कहाकि इसको लेकर अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जाए। मुख्यमंत्री ने सभी मंडलायुक्त, जिलाधिकारियों और नगर निकायों को निर्देशित किया कि शीतलहर में निराश्रितों की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। साथ ही अलाव- हीटर की भी पर्याप्त व्यवस्था की जानी चाहिए। अधिकारी रेन बसेरों का निरंतर निरीक्षण कर समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें।

सीएम योगी ने निर्देशो में गोशालों में अलाव, गोवंश को ठंढ से बचाने की समुचित व्यवस्था करने के लिए कहा है। साथ ही निराश्रितों और जरूरतमंदों को हर संभव राहत और मदद प्रदान करने के निर्देश दिए। सीएम ने अधिकारियों को नसीहत देते हुए कहाकि वे फील्ड में सतर्क रहे और कोई खुले में न सोए इसका ध्यान रखा जाए। सीएम ने कहाकि निराश्रितों को रैन बसेरों तक पहुंचाया जाए। सीएम योगी आदित्यनाथ के यह निर्देश प्रदेश के लोगों के लिए राहत भरे साबित हो सकते हैं। सीएम योगी के इस कदम से लोगों का ठंड और कोहरे से बचाव हो सकेगा।

जरूरतमंदों को कंबल बांटने के आदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहाकि जनता को कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहाकि अधिकारियों द्वारा जरूरतमंदों को लगातार कंबल वितरित किए जाने चाहिए। मुख्यमंत्री की ओर से सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने इन निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने सख्य हिदायत दी कि रैन बसेरों में हीटर और अलाव की व्यवस्था में लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीएम के निर्देशों के बाद प्रदेश के सभी अधिकारी अलर्ट हो गए हैं। सीएम के निर्देशों का पालन करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *