घुसपैठियों के नाम पर मुसलमानों को परेशान कर रही भाजपा सरकारः शिवपाल सपा

0
2025_12image_15_43_21969350225-ll

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ने योगी सरकार पर बोला जमकर हमला

इटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और जसवंत नगर से विधायक शिवपाल यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। इटावा में मीडिया से बात करते हुए शिवपाल यादव ने उत्तर प्रदेश में अवैध घुसपैठियों को लेकर सरकार के द्वारा चलायें जा रहे अभियान पर कहाकि सरकार केवल मुसलमानों को परेशान कर रही है जो मुसलमान 100 साल से ज्यादा से यहां रह रहे हैं जिन्होंने आजादी में भाग लिया है, उनके पास आधार कार्ड पहचान पत्र भी है उनको वो लोग घुसपैठिया बता रहे हैं जिन लोगों ने आजादी में भाग नहीं लिया था।
शिवपाल यादव ने भारतीय जनता पार्टी को भ्रष्टाचार की सरकार बताया। उन्होंने कहाकि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से लगातार भ्रष्टाचार बढ़ा है। यह गरीबों की नहीं है यह पूंजीपतियों की सरकार है। पूंजीपतियों के इशारे पर सरकार चल रही है। उनको ही सरकार सुविधायें दे रही है। यहां गरीबों और किसानों को सरकार सुविधा नहीं दे रही है। यह भ्रष्टाचार ऊपर से आ रहा है, लेकिन भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश में पीडीए से घबराई हुई है, क्योंकि प्रदेश में 2027 में होने वाले चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *