एसआईआर को लेकर अखिलेश यादव ने वाराणसी में उतारी पीडीए प्रहरियों की टीम, सौंपी जिम्मेदारी

0
1d791d7a5d59dc3ef8d0c890f4e1b5cf1758789913796487_original

वाराणसी। उत्तर प्रदेश सहित देश के 12 राज्यों में मतदाता सूची (इलेक्टोरल रोल) के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर की प्रक्रिया जारी है। बिहार के चुनावी नतीजे के बाद खासतौर पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी एसआईआर को लेकर पार्टी कार्यालय से लेकर दफ्तर तक अपने अभियान को तेज करने में जुटे हैं।

इसी बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने वाराणसी के अलग-अलग विधानसभा के लिए स्पेशल 27 टीम को उतारा है, जो पीडीए प्रहरी दल के रूप में काम करेंगे। अखिलेश यादव का कहना है कि बूथ स्तर अधिकारी (बीएलओ) द्वारा पूरे पारदर्शी तरीके से मतदाताओं के फॉर्म को नहीं भरवाया जा रहा है।

सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रमुख सत्य प्रकाश ने बातचीत में बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के दिशा-निर्देश पर हमने वाराणसी के अलग-अलग विधानसभा में टीम स्पेशल 27 को उतारा है जो पीडीए प्रहरी दल के रूप में काम करेंगे। इनके द्वारा वाराणसी के मतदाताओं को उनकी सहजता के साथ एसआईआर फार्म भरवाने में मदद की जाएगी।

उन्होंने कहाकि अलग-अलग क्षेत्र से अनेक शिकायते प्राप्त हो रही हैं। अन्य जनपद से वाराणसी के लिए आने-जाने वाले लोगों का सटीक मतदाता सूची तैयार हो और कोई भी मतदाता सूची से बाहर न हो इसीलिए हम पूरी सक्रियता से जागरूकता और सहायता शिविर के माध्यम से लोगों की मदद करने में जुट गए हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने के लिए कहा है। विशेष तौर पर बिहार के चुनावी नतीजे के बाद अपने चुनावी अभियान से जुड़ी रणनीति को अखिलेश यादव और उनके कार्यकर्ता धार देने में जुटे हैं। इसकी एक बानगी वाराणसी के अलग-अलग विधानसभा में देखने को मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *